आगरालीक्स…आगरा पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्णपाल गुर्जर. कहा-कांग्रेस नहीं चाहती किसान खुशहाल हों. किसानों को बताया नये कृषि कानूनों के क्या हैं फायदे.
किसान सम्मेलन में पहुंचे केंद्रीय राज्यमंत्री
पथौली के गोगाजी गार्डन में भाजपा द्वारा शुक्रवार को आयोजित किसान सम्मेलन में केंद्रीय राज्यमंत्री कृष्ण पाल सिंह गुर्जर पहुंचे. यहां उन्होंने किसानों को सरकार द्वारा लागू किए गए नये कृषि कानूनों के बारे में समझाया और उनके फायदे व बारीकियों के बारे में जानकारी दी. उन्होंने कहा कि पीएम नरेंद्र मोदी के लिए खेती और किसान संवेदनशील विषय है. देश तभी आत्मनिर्भर बनेगा, जब किसान आत्मनिर्भर होंगे. इसके लिए वे किसानों की आय दोगुनी करने में जुटे हुए हैं. यूरिया, डीएपी के लिए किसान लाइन में लगता था, लेकिन अब कालाबाजारी को रोक किसानों को सरलता से उपलब्ध कराया जा रहा है. इस दौरान उन्होंने विपक्षियों पर जमकर निशाना साधा. उन्होंने कहा कि सरकार किसानों के हित में काम कर रही है जबकि कांग्रेस सहित अन्य विपक्षी दल उन्हें भ्रम में ला रहे हैं. किसानों की खुशहाली कांग्रेस कभी नहीं चाहती.
ये रहे मौजूद
सम्मेलन में सांसद प्रो. एसपी सिंह बघेल, फिरोजाबाद के सांसद चंद्रसेन, विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल, रामप्रताप सिंह चैहान, हेमलता दिवाकर, पक्षालिका सिंह, महेश गोयल, जितेंद्र वर्मा, विधायक मथुरा पूरन प्रकाश, प्रदेश मंत्री विजय शिवहरे, जिलाध्यक्ष गिर्राज कुशवाह, महानगर अध्यक्ष भानु महाजन, ब्लाक प्रमुख यशपाल राणा आदि मौजूद थे.