आगरालीक्स…आवास विकास के सेक्टर 10 के बंद मकान में चल रही थी शराब की अवैध फैक्ट्री, 10 गिरफ्तार. भारी मात्रा में शराब बरामद.
बंद मकान में बना रहे थे शराब
थाना सिकंदरा पुलिस गुरुवार रात क्षेत्र में गश्त पर थी तभी पुलिस को सूचना मिली कि आवास विकास सेक्टर 10 के जनक पार्क के पास बने एक बंद पडे मकान में कुछ लोग अवैध रूप से शराब बना रहे हैं. वे यहां पर अवैध रूप से फैक्ट्री चला रहे हैं. इस पर सिकंदरा पुलिस ने उपरोक्त स्थान पर पहुंचकर घेराबंदी कर ली और चारों तरफ से छापा मारकर मौके से दस लोगों को गिरफ्तार कर लिया. पुलिस ने यहां से भारी मात्रा में नकली अंग्रेजी शराब विभिन्न मार्का भी बरामद की है.
ये लोग पकडे गए
शुभम चाहर पुत्र रामवीर सिंह (26) निवासी 34 अलबतिया थाना जगदीशापुरा
पदम पुत्र रामनरायण सिंह (32) निवासी अरविंद पुरम फेस-2 शास्त्री पुरम थाना सिकंदरा
राकेश पुत्र सुभाष चंद्र (28) निवासी ग्राम व थाना डौकी
बृजेश पुत्र ओम प्रकाश (19) निवासी नुनिहाई रोड थाना एत्माददौला
तरुण पुत्र मोनू सिंह (28) निवासी मकान नंबर 20 पुष्प नगर अलबतिया रोड थाना शाहगंज
मनोज पुत्र भगवान सिंह (34) निवासी हनुमान नगर थाना एत्मादृदौला
पंकज पुत्र कंचन (38) निवासी मकान नंबर 16/186 सुल्तानगंज की पुलिया थाना हरीपर्वत
भगीरथ पुत्र रघुवीर सिंह (32) निवासी खिलावली थाना चित्राहट हाल निवासी आभा नगर थाना खंदौली
गौरव उर्फ गोलू पुत्र देवेंद्र पाल (27) निवासी अलावलपुर थाना टूंडला जनपद फिरोजाबाद
गोपाल पुत्र ठाकुरलाल सिंह (32) निवासी घंटाघर रोड जनपद धौलपुर राजस्थान
हरियाणा से लाते थे सस्ती शराब
आरोपियों से पूछताछ में पुलिस ने बताया कि शुभम चाहर अपने साथी पदम सिंह के साथ हरियाणा राज्य से सस्ती शराब लाकर उत्तर प्रदेश में बिकने वाली अंग्रेजी शराब के पब्बों व अद्दों में भरकर भिन्न-भिन्न मार्का की शराब तैयार करके अधिक लाभ कमाने के लिए फर्जी तरीके से लेविलिंग और नकली क्यूआर कोड व रैपर लगाकर सप्लाई करते थे. पुलिस ने इनके पास से एक बाइक और दो स्कूटी भी बरामद की हैं जिनसे ये सप्लाई किया करते थे. पुलिस ने बताया कि गिरफ्तार गौरव धनौली थाना क्षेत्र मलपुरा पर अंग्रेजी शराब के ठेके व थाना अछनेरा के ठेके का मालिक है. थाना क्षेत्र खंदौली में पीली पोखर पर स्थित अंग्रेजी शराब के ठेके का सेल्समैन भागीरथ है.
ये माल किया बरामद
पुलिस ने इनके पास से 527 पउआ, 102 अद्दे व 7पेटी 9 बोतल अंग्रेजी शराब जिस पर रिटर्न डिलक्स व्हिस्की फोर सेल हरियाणा लिखा हुआ है. इसके अलावा 673 खाली प्लासिटक बोतल जिस पर रिटर्न डिलक्स व्हिस्की फोर सेल हरियाणा लिखा हुआ है. 3200 विभिन्न ब्रांडों के ढक्कन एवं 3200 क्यूआर/बार कोड, 4000 ओल्ड मौक के नकली रैपर, चार कीप प्लास्टिक आदि सामान भ्ी बरामद किया है.