आगरालीक्स…..आगरा में दस हजार से पार हुए संक्रमित, लेकिन 95 सौ से अधिक ज्यादा ठीक भी. शनिवार को मिले 33 नये कोरोना केस.
आगरा में कोरोना संक्रमण का आंकडा दस हजार के पार पहुंच गया है. शनिवार को 33 नये कोरोना केस आए. जिले में अब संक्रमितों की संख्या 10028 हो गई है. हालांकि राहत की बात ये है कि अब तक 9586 लोग इस संक्रमण से मुक्त हो चुके हैं. जिले में अब तक 169 लोग इस संक्रमण की चपेट में आकर अपनी जान गंवा चुके हैं. जिले में कोरोना से रिकवरी प्रतिशत भी 95.59 है. अब आगरा में कोरोना के एक्टिव केस केवल 273 ही रह गए हैं.
शनिवार 19 दिसंबर तक ये रही स्थिति
कुल एक्टिव केस 273
कुल संक्रमित 10028
कुल डिस्चार्ज 9586
अब तक मौतें 169
रिकवरी प्रतिशत 95.59 प्रतिशत
टोटल सैंपल 405460