आगरालीक्स..ताजमहल देखने के लिए पर्यटक पहुंचे, लेकिन सुबह ही सभी टिकट बिक गईं, टूरिस्ट मायूस, ताजमहल पर लगी लाइन.
आगरा में कोरोना प्रोटोकॉल के तहत 5000 पर्यटकों को ही ताजमहल का दीदार करने की अनुमति दी गई है। इसके लिए सुबह और दोपहर की स्लॉट में टिकट दी जा रही हैं। शुक्रवार को ताजमहल बंद था, शनिवार को पुलिस भर्ती परीक्षा भी थी, इससे ताजमहल का दीदार करने के लिए भीड उमडी, सुबह आठ बजे ही सुबह के स्लॉट की टिकट बिक गईं।
दोपहर 11 बजे दोपहर के स्लॉट की टिकट भी बिकीं
नए ट्रायल में सुबह 1500 और दोपहर के स्लॉट में 3500 टिकट की बिक्री की जा रही है, सुबह 11 बजे ही दोपहर के स्लॉट की टिकट भी बिक गईं। इससे पर्यटकों को परेशानी हुई, उन्हें ताजमहल का दीदार नहीं हो सका, इससे मायूस होकर पर्यटक लौट गए।
इस तरह कर सकते हैं आनलाइन टिकट बुक
ताजमहल की आनलाइन टिकट बुक करने के लिए एएसआइ की वेबसाइट www.asiagracircle.in से एडवांस टिकट बुक कर सकते हैं। एक आइडी पर पांच वयस्क और तीन बच्चों की टिकट बुक हो सकती हैं। 15 वर्ष तक के बच्चों पर टिकट लागू नहीं है।