Tuesday , 21 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Good Bye 2020: Know some important News of May 2020 in agraleaks#Countdown 2020 to 2021
टॉप न्यूज़

Good Bye 2020: Know some important News of May 2020 in agraleaks#Countdown 2020 to 2021

127

आगरालीक्स…मई में मिलने लगी लाॅकडाउन से राहतें, पर प्रवासी मजूदरों के पलायन ने बढाई राज्यों की टेंशन.

मई 2020 में देश की प्रमुख घटनाएं
1 मईः कमलनाथ ने कहा कि दिग्विजय के विश्वास से गिरी मेरी सरकार. महाराष्ट्र में एक दिन में सर्वाधिक 1008 कोरोना संक्रमित.
2 मईः मध्य प्रदेश में कोरोना से एक दिन में 151 मौतें. गुजरात सीमा पर बस रोके जाने से नाराज उत्तर प्रदेश के मजदूरों ने किया पथराव.
3 मईः देश में कोरोना संक्रमितों की संख्या 40 हजार पार. केजरीवाल बोले-ज्यादा समय तक नहीं रख सकते लाॅकडाउन.
4 मईः मोदी का पाक पर हमला-कोरोना संकट में भी कुछ लोग घातक वायरस फैला रहे हैं. जम्मू कश्मीर में आतंकवादियों के हमले में 3 सुरक्षाकर्मी शहीद.
5 मईः पूव्र सीएम महबूबा मुफ्ती की हरासत तीन माह बढाई गई. केंद्रीय अर्द्धसैनिक बलों में कोरोना के मामले 300 पार.
6 मईः कांग्रेस का बडा आरोप-गुजरात में नमस्ते ट्रम्प कार्यक्रम के चलते फैला कोरोना वायरस. मध्य प्रदेश के गृहमंत्री ने कोरोना संक्रमण से बचाव को कराया यज्ञ.
7 मईः एम्स डायरेक्टर का डा बयान-जून-जुलाई में पीक पर पहुंच सकता है कोरोना का संक्रमण. पंश्चिम बंगाल में कोरोना से सात और मौतें.
8 मईः सीआईआई का सुझाव-तत्काल 15 लाख करो रुपये का राहत पैकेज जारी करे सरकार. दिल्ली में शराब की बिक्री के लिए शुरू वेबसाइट खुलते ही बंद हुई दुकानों पर उमडी भीड.
9 मईः पीएम केयर्स कोष का आॅडिट करें पीएमः राहुल गांधी. देश में कोरोना संक्रमण के मामले 60 हजार के पार.
10 मईः कोरोना जांच के लिए भारत ने बनाई स्वदेशी एंटी बाॅडी किट. रेलवे 12 मई से कुछ ट्रेनें बहाल करेगी.
11 मईः पीएम ने मुख्यमंत्रियों से कहा आर्थिक गतिविधियां जोर पकडेंगी, ग्रामीण भारत को कोरोना से मुत रखना होगा.
12 मईः दो माह बाद घर लौटे तेजस्वी यादव. एनडी ने साधा निशाना. प्रवासी श्रमिकों के प्रति पीएम की लंबे शून्यता पर कांग्रेस का वार. हरियाणा मंत्री अनिज विज ने सामाजिक दूरी न रखेन पर अपराध माने जाने का दिया सुझाव.
13 मईः मध्य प्रदश के मुख्यमंत्री शिवराज सिंह ने आर्थिक पैकेज बताया भारत की आत्मनिर्भरता का पैकेज. विपक्षी दलों ने आर्थिक पैकेज को बताया मजाक.
14 मईः मुंबई में एक दिन में सर्वाधिक 998 कोरोना संक्रमित के मामले सामने आए.
15 मईः प्रवासी मजदूरों को खाना, आश्रय और विशेष ट्रेनों में टिकट कराएं राज्य सरकारः केंद्र. तीसरे चरण के आर्थिक पैकेज से किसानों की आय बढेगीः मोदी.
16 मईः देशी-विदेशी जमातियों की जमानत खारिज, 14 दिन को भेजा जेल.
17 मईः लाॅकडाउन 4.0 सशर्त बस संचालन की अनुमति.
18 मईः केंद्र की अपील के बावजूद बंगाल, झारखंड, राजस्थान, छत्तीसगढ प्रवासियों को वापस लाने में पीछे.
19 मईः सोनिया ने 22 को बुलाई विपक्षी दलों की बैठक. श्रमिक मुदृदों पर होगी चर्चा. एक जून से पटरी पर नाॅन एसी ट्रेनें जल्द शुरू होने की घोषणा.
20 मईः नेपाल द्वारा नया नक्शा जारी करने पर भारत की तीखी प्रतिक्रिया. एक जून से चलने वाली 200 ट्रेनो ंकी सूची जारी.
21 मईः वंदे मातरम मिशन का दूसरा चरण जारी. उत्तर प्रदेश में कोरोना के 341 नये मामले.
22 मईः दिल्ली में गर्मी का प्रकोप, तापमान 45 डिग्री के पार.
23 मईः जम्मू कश्मीर में कोरोना के 80 नये मामले.
24 मईः योगी ने कहा-कामगारों को उद्धव सरकार से मिला छलावा.
25 मईः उत्तर भारत में लू का प्रकोप. देश में फिर शुरू हुई घरेलू विमान सेवा.
26 मईः लददाख की स्थिति पर पीएम मोदी की बैठक.
27 मईः दिल्ली-राजस्थान में पारा 50 डिग्री के करीब पहुंचा.
28 मईः सचिन पायलट की मांग-श्रमिकों के लिए देशव्यापी नीति बनाए सरकार.
29 मईः भोपाल में सुबह सात बजे से शाम सात बजे तक दुकानें खोलने की अनुमति.
30 मईः उत्तर प्रदेश में बारिश से पांच की मौत.
31 मईः महाराष्ट्र सरकार ने 30 जून तक बढाया लाॅकडाउन

मई 2020 में विश्व की प्रमुख खबरें
1 मईः विश्व मजदूर दिवस पर दुनियाभर में मातम का माहौल रहा. हांगकांग पुलिस ने शापिंग माॅल में लोकतंत्र के समर्थन में नारेबाजी कर रहे सैकडों प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए आंसू गैस के गोले छोडे. पाकिस्तान में एक दिन में कोरोना के 900 मरीज सामने आए. अमेरिकी राष्ट्रपति के उम्मीदवार जो बाइडेन ने खुद पर लगे यौन उत्पीडन के आरोपें को नकारा.
2 मईः कोरोना की वजह से पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ की लंदन में सर्जरी टली. ईरान में पहली बार कोरोना संक्रमण के ममले कम हुए. ट्रम्प का अनुमान अमेरिका में एक लाख से कम होंगी मौतें. कोरोना से रूस और पाकिस्कान में हाल बेहाल.
3मईः पाकिस्तान में कोरोना संक्रमितों की संख्या 19 हजार के पार. लाॅकडाउन में छूट मिलते ही दुनियाभर में लोग अपने घरों से बाहर निकले.
4 मईः वैश्विक सम्मेलन में ब्रिटिश प्रधानमंत्री ने कोरोना के खिलाफ प्रयास तेज करने का आहृवान किया. स्पेन में कोरोना से राहत, मौत का आंकडा सबसे कम हुआ.
5 मईः श्रीलंका के तमिलों ने प्रधानमंत्री राजपक्षे के साथ राजनीतिक कैदियों की रिहाई का मुददा उठाया. रूस के राष्ट्रपति पुतिन ने तानाााह किम जोंग उन को द्वितीय विश्व युद्ध स्मारक पदक से नवाजा. पेरू में कोरोना का कहर, बाये जा रहे मल्टीस्टोरी कब्रिस्तान.
6 मईः चीन में नहीं सुधर रहे हालात, कोरोना के बिना लक्षण वाले 20 मामले सामने आए. बगदाद में हवाई अड्डे के पास तीन राॅकेट दागे, कोई हताहत नहीं.
7 मईः विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कोरोना लाॅकडाउन के दौरान घरेलू हिंसा के मामलों पर चिंता जताई. मास्क पहनने पर डोनाल्ड ट्रम्प का भाषण, लेकिन पहनने से किया इनकार. इस्राइली सुप्रीम कोर्ट ने नेतान्याहू को प्रधानमंत्री बने रहने की दी इजाजत.
8 मईः यूएनओ महासचिव गुतारेस ने कहा कि कोरोना वायरस से विश्व भर में नफरत की सुनामी आ गई है. अफगानिस्तान में कोरोना का कहर, अब स्वास्थ्य मंत्री हुए संक्रमित.
9 मईः बलुचिस्तान में बम धमाका, पाकिस्तान सेना के मेजर समेत छह की मौत. सिंगापुर में मास्क न पहनने पर भारतीय मूल की महिला गिरफ्तार. कोरोना की चपेट में आई इवाटा ट्रम्प की निजी सचिव.
10 मईः ब्रिटेन में लाॅकडाउन बढाये जाने की संभावना. ट्रम्प पर ओबामा ने साधा निशाना, कहा अमेरिका में कोराना से जो हुआ वह गलत सोच का नतीजा.
11 मईः अमेरिका से तनाव के बीच ईरान की मिसाइल अपने ही पोत पर गिरी, 19 नागरिकों की मौत. अमेरिका और विश्व भर के ताम नेताओं को कोरोना फिर लौटने की आशंका.
12 मईः भारत से दवाओं के आयात में कथित घोटाले पर इमरान ने दिए जांच के आदेश. पाकिस्तान में राष्ट्रीय ध्वज फहराने के मामले में दो गिरफ्तार.
13 मईः एक अध्ययन का दावा-कोरोना लाॅकडाउन के बाद वैश्विक वायु गुणवत्ता में आया सुधार. वैज्ञानिकों ने कोरोना से मौत के कारण खोजने का किया दावा.
14 मईः चीन ने कोरोना संबंधी सामग्री चुराने के अमेरिकी आरोप की खारिज किया. तालिबानियों के हमले से दहला पाकिस्तान, 5 की मौत 29 घायल.
15 मईः कोरोना वायरस को लेकर आलोचना को शांत करने के लिए चीन व्यापार को बना रहा है हथियार. अमेरिका ने काबुल के अस्पताल पर हमले के लिए आईएस को जिम्मेदार ठहराया.
16 मईः पाकिस्तान में लाॅकडाउन में ढील, आंशिक रूप से बहाल हुई घरेलू उडान सेवा. सिंगापुर में कोरोना वायरस के 465 नये मामले सामने आए.
17 मईः इमरान खान ने भारत पर पाक के खिलाफ छद्म युद्ध चलाने का आरोप लगाया. पाकिस्तान के पंजाब प्रांत से आईएसआईएसके चार आतंकी ढेर.
18 मईः पाक ने संघर्ष विराम उल्लंघन पर भारतीय राजनकि को तलब किया. पूर्वी अफगानिस्तान में आत्मघाती हमले में 5 की मौत.
19 मईः ईरान में मनी लाॅड्रिंग मामले में दम्पत्ति को सजा-ए-मौत. पोम्पियो ने चीन से पूछा- 24 साल के कैद पंचेन लामा आखिर है कहां.
20 मईः नेपाली पीएम बोले- भारत से आ रहा कोरोना संक्रमण. चीन और इटली से ज्यादा घातक. संयुक्त राष्ट्र ने पद्भार संभालने न्यूयाॅर्क पहुंचे वरिष्ठ राजनयिक तिरुपूर्ति.
21 मईः कोरोना से डाॅक्टर्स भी असुरक्षित, ईरान में 10 हजार से ज्यादा स्वास्थ्यकर्मियों को हुए संक्रमण. इस्राइली अदालत ने दिये प्रधानमंत्री बेंजामिन को हाजिर होने का आदेश.
22 मईः सिंगापुर में 10 भारतीयों पर लगा कोविड नियमों के उल्लंघन का आरोप. चीनी संसद में पेश हुआ हांगकांग से संबंधित विवादित विधेयक.
23 मईः व्हाइट हाउस की प्रेस सचिव ने भूल से कर दिया ट्रम्प के बैंक खातों का खुलासा. ब्रिटिश पीएम जोनसन के सलाहकार ने तोडा कोरोना लाॅकडाउन का नियम.
24 मईः कोरोना वायरस दवा के बडे पैमाने पर उत्पादन में भारत को निभानी होगी अहम भूमिकाः फ्रांस. अमेरिकी राष्ट्रपति चुनावः हवाई में हुए प्राइमरी चुनाव में डेमोक्रेटिव प्रत्याशी जो बाइडन जीते.
25 मईः अबुधावी में कोरोना वायरस से भारतीय शिक्षक की मौत. कोरोना लाॅकडाउन से पाकिस्तान और बांगलदेश में फीका पडा ईद का जश्न.
26 मईः विश्व स्वास्थ्य संगठन की चेतावनी-महामारी का पहला दौर अभी खत्म नहीं हुआ. रूस में कोरोना वायरस संक्रमण से 174 लोगों की मौत.
27 मईः कोरोना महामारी के बीच हंागकांग में बडी संख्या में जुटे प्रदर्शनकारी. पूरी दुनिया वायरस के खौफ की गिरफ्त में. अमेरिका में मौत का आंकडा एक लाख के करीब.
28 मईः पाक ने फिर की नापाक कोशिश, अयोध्या में राम मंदिर पर उठाए सवाल. अमेरिकी राष्ट्रपति ट्रम्प ने ट्विटर को दी बंद करने की धमकी.
29 मई. पाक में नहीं लगेगा सख्त लाॅकडाउनः इमरान. अमेरिका में पुलिस हिरासत में मौत के बाद हिंसक प्रदर्शन.
30 मईः मिस्र में सार्वजनिक स्थानों पर मास्क लगाना जरूरी. पाक के पूर्व पीएम नवाज शरीफ के खिलाफ गिरफ्तारी वारंट जारी. अमेरिक और ब्रिटेन ने संयुक्त राष्ट्र में उठया हांगकांग का मसला, चीन ने दिया मिनी पोलिस का हवाला.
31 मईः अमेरिका में प्रदर्शनों से कोरोना वायरस का नया दौर शुरू होने का खतरा. ट्रम्प ने जी-7 सम्मेलन टाला, भारत को करना चाहते हैं शामिल.

मई 2020 में आगरा की प्रमुख खबरें

MAY 1, 2020
आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 17 नए केस आए
MAY 2, 2020
आगरालीक्स आगरा में बेकाबू हो चले कोरोना की रोकथाम के लिए प्रशासन ने लोगों से सुझाव मांगे
MAY 2, 2020
आगरालीक्स …आगरा में आठ और सब्जी बेचने वाले कोरोना पॉजिटिव मिले
MAY 3, 2020
आंबेडकर विवि के शिक्षक और एसएन के सीनियर रेजीडेंट की रिपोर्ट पॉजिटिव आई
MAY 3, 2020
आगरा में कोरोना संक्रमण के चलते धारा 144 लागू की गई
MAY 3, 2020
आगरा में कोरोना पॉजिटिव का इलाज करने वालों पर हेलीकॉप्टर से फूल बरसाए गए
MAY 3, 2020
आगरा के कैंट स्टेशन पर 40 दिन बाद ट्रेन पहुंची। यहां अहमदाबाद से आगरा कैंट स्टेशन पर पहुंची ट्रेन से 1200 यात्री उतरे, इसमें से 569 यात्री आगरा के थे, ये गुजरात में फंसे हुए थे
MAY 6, 2020
आगरा में लॉक डाउन में शराब की दुकानें खुल गई हैं, सीसीटीवी अनिवार्य
MAY 7, 2020
आगरा में अंग्रेजी, देसी और बीयर के ठेके खुलते ही एक करोड की बिक्री हो गई
MAY 7, 2020
आगरा में लॉक डाउन के बाद तनाव बढने लगा है, ऐसे में एक कारोबारी सहित तीन ने सुसाइड कर ली
MAY 9, 2020
आगरा के फोर्ट स्टेशन पर ट्रेन में गर्भवती का प्रसव कराया गया, बेटी पैदा होने पर टीम ने जश्न मनाया
MAY 10, 2020
आगरा में 63 फैक्ट्रियों को काम करने की अनुमति दी गई
MAY 11, 2020
आगरा में आठवीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या कर दी गई
MAY 12, 2020
आगरा में नर्सरी कक्षा के छात्र की हत्या कर दी गई, शव की पहचान ना हो सके, इसके लिए केमिकल डालकर जलाने की कोशिश की गई
MAY 12, 2020
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज में अव्यवस्थाएं के वीडियो वायरल होने और कोरोना पॉजिटिव मरीजों की संख्या बढने पर डॉ एके आर्य को उप प्राचार्य बनाया
MAY 13, 2020
आगरा में आठवीं की छात्रा की रेप के बाद हत्या करने वाले युवक को पुलिस ने किया अरेस्ट
MAY 14, 2020
आगरा रीजन में पैदल घर लौट रहे मजदूरों ने यमुना एक्सप्रेस वे पर जाम लगा दिया
MAY 16, 2020
आगरालीक्स… आगरा में लॉक डाउन में तीन महीने की स्कूल की फीस मांफ करने की पहल
MAY 17, 2020
आगरा दिल्ली हाईवे पर मजदूरों ने जाम लगा दिया, हाईवे पर आग लगा दी और घर से वाहन से भेजने की मांग करने लगे

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: JEE Main Session 2 results have been released. 26 candidates have scored 100 percentile…#agranews

आगरालीक्स…जेईई मैन्स सेशन 2 का रिजल्ट जारी. 26 कैंडिडेट्स ने हासिल किए...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Agra gripped by a heatwave. Temperature exceeds 42 degrees Celsius for the third consecutive day…#agranews

आगरालीक्स…आगरा लू की चपेट में. लगातार तीसरे दिन तापमान 42 डिग्री सेल्सियस...

आगराटॉप न्यूज़

Agra News : “Jail Chowpatty” Resumes at Gate of District Jail in Agra. What will be special this time?

आगरालीक्स…जेल से रिहाई के बाद पुनर्वास एक चुनौती है, नौकरी तक नहीं...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Car Catches Fire in Civil Court Parking Lot in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में दीवानी की पार्किंग में खड़ी कार में लगी आग. कूड़े...

error: Content is protected !!