आगरालीक्स.. आगरा में सीवर लाइन की सफाई करते समय कर्मचारी की मौत, आक्रोशित परिजनों ने एसएन इमरजेंसी के गेट के बाहर एमजी रोड पर लगाया जाम, हंगामा, पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।
आगरा के शास्त्रीपुरम में शनिवार को सीवर लाइन की सफाई का काम चल रहा था, सफाई कर रहे कर्मचारी गौतम सिंह की सीवर लाइन की जहरीली गैस से तबीयत बिगड गई, परिजन उसे लेकर एसएन मेडिकल कालेज इमरजेंसी पहुंचे। डाॅक्टर के म्रत घोषित करने पर परिजनों ने हंगामा किया, एमजी रोड पर जाम लगा दिया।
लग गई वाहनों की लंबी लाइन
कुछ ही देर में एमजी रोड पर एसएन इमरजेंसी से हरीपर्वत चैराहे तक वाहनों की लंबी लाइन लग गई, परिजनों ने सीवर सपफाई का काम करा रही कंपनी पर सुरक्षा उपकरण उपलब्ध ना कराने के आरोप लगाते हुए हंगामा किया। पुलिस ने समझा बुझाकर शांत कराया।