आगरालीक्स.. आगरा में ताजमहल पर पांच हजार पर्यटकों को ही प्रवेश देने की पाबंदी हटा दी है, अब हर रोज पर्यटकों की संख्या निर्धारित होगी। ताजमहल पर हर रोज 10 हजार पर्यटकों को प्रवेश देने की मांग की जा रही है। एएसआई और जिला प्रशासन को मिलकर इस पर निर्णय लेना है।
कोरोना संक्रमण के चलते ताजमहल को पर्यटकों के लिए बंद कर दिया गया था, 21 सितंबर को ताजमहल को पर्यटकों के लिए कैपिंग के साथ खोला गया। एक दिन में सुबह और दोपहर के दो स्लॉट में अधिकतम पांच हजार पर्यटक ही ताजमहल का दीदार कर सकते हैं। इससे बडी संख्या में ताजमहल का दीदार करने आ रहे पर्यटक मायूस होकर लौट रहे हैं।
पाबंदी हटाई गई
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, निदेशक स्मारक डॉ अनिर्वन मंजुल ने आदेश जारी किए हैं, इसके तहत संबंधित सर्किल के अधीक्षण पुरातत्वविद प्रतिदिन पर्यटकों की संख्या तय करेंगे, इसके लिए उन्हें डीएम से समन्वय करना होगा।
क्रिसमस और नए साल सेलीब्रेशन को आते हैं पर्यटक
इस आदेश से पर्यटन उद्यमियों को बडी राहत मिली है, क्रिसमस और उसके बाद नया साल मनाने के लिए पर्यटक आते हैं, इस आदेश से क्रिसमस से पहले पर्यटकों की संख्या बढाई जा सकती है, वैसे भी आगरा में कोरोना के केस कम हो रहे हैं, ऐसे में पर्यटकों की संख्या बढाकर 10 हजार तक की जा सकती है।