आगरालीक्स.. आगरा में बुजुर्ग महिला की लूट के बाद हत्या, वह अकेली घर में रह रहीं थी, सुबह टहलने नहीं गई , साथी महिलाएं घर पहुंची, घर में फर्श पर लहूलुहान शव पडा हुआ था, पुलिस पूछताछ में जुटी है।
आगरा के मोती महल, एत्मादउददौला में 60 साल की उर्मिला देवी रहतीं थी, उनके पति कीमौत हो चुकी है। उनके चार बेटे हैं, वे सभी अलग रहते हैं और उर्मिला देवी अलग रहती थीं, एक भैंस भी थी, उसे गुरुवार को 50 हजार रुपये में बेचा था।
लूट के बाद हत्या
उर्मिला देवी महिलाओं के साथ सुबह टहलने जातीं थी, शुक्रवार सुबह वे टहलने नहीं आईं, उनके साथ ही महिलाएं घर पहुंची, घर में पफर्श पर लहूलुहान शव पडा हुआ था, घर में सामान बिखरा पडा था, लूट के बाद हत्या की आशंका पर पुलिस जांच में जुटी है।
एसपी सिटी बोत्रे रोहन प्रमोद और सीओ छत्ता राजीव कुमार घटनास्थल पर पहुंच गए, पुलिस जांच में जुटी हुई है।