आगरालीक्स…पेट्रोल पंप से निकली ही थी कार कि तेज ट्रक ने रौंदा, तीन की मौत. एक घायल- फतेहाबाद रोड के कुंडौल में हुआ हादसा. जानें पूरी खबर
ट्रक ने कार को मारी टक्कर
आगरा में मंगलवार सुबह एक बार फिर दर्दनाक हादसा घटित हो गया. मंगलवार सुबह आगरा फतेहाबाद मार्ग पर डौकी के पास तेज रफ्तार ट्रक ने कार को जोरदार टक्कर मार दी. हादसे में कार सवार तीन लोगों की मौत हो गई जबकि एक साइकिल सवार भी चपेट में आ गया और वह गंभीर रूप से घायल हो गया- बताया जाता है कि आगरा में मंगलवार सुबह डौकी के कुंडौल में पेट्रोल पंप से पेट्रोल लेकर इयोन कार निकली तभी फतेहाबाद की ओर से तेज रफ्तार ट्रक ने उसमें जोरदार टक्कर मार दी. वहां से पानी लेने जा रहा एक साइकिल सवार भी उसकी चपेट में आ गया. हादसा इतना भयानक था कि कार के परखच्चे उड गए. सूचना पर पुलिस वहां पहुंच गई. पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से शवों को कार से किसी तरह बाहर निकाला. लेकिन तब तक कार सवार तीन लोगों की मौत हो चुकी थी. साइकिल सवार बुरी तरह से घायल हो गया. पुलिस ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है. पुलिस ने मृतकों की शिनाख्त राशिद अजमेरी, आकाश, कृष्णकांत के रुप में की है. ये सभी कुंडौल के रहने वाले थे. वहीं, साइकिल सवार पानी लेने जा रहा था. पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है. इसके अलावा अज्ञात कैंटर ड्राइवर के खिलाफ केस दर्ज कर लिया गया है.