आगरालीक्स… आगरा में संजय प्लेस स्थित कार्पोरेट पार्क में एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस की नई शाखा किया गया। शाखा का शुभारंभ रीजनल डायरेक्टर राजीव श्रीवास्तव ने हवन पूजन कर किया। इस मौके पर श्रीवास्तव ने कहा कि एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस वर्ष 2007 से आगरा में कार्य कर रही है। इसकी मुख्य ब्रांच दिल्ली में है। ग्राहक संख्या में इजाफा होने के कारण नई शाखा खोली गई है। उन्होंने कंपनी की उपल्धियों के बारे में जानकारी दी। साथ ही लोगों को एसबीआई लाइफ इंश्योरेंस से जोड़ने की जरूरत बताई। इस मौके पर मैनेजर मानवेंद्र सिंह, विक्रम सिंह, एएसएम कमल शर्मा, डिवीजनल मैनेजर विजेंद्र श्रीवास्तव, जोनल मैनेजर हजेला, ब्रांच मैनेजर कमल कांत, अलकेश यादव आदि थे। संचालन अमित बरौलिया ने किया।