आगरालीक्स…शेयर बाजार अपनी ऐतिहासिक ऊंचाई पर पहुंच गया है। मंगलवार को बीएसई का सेंसेक्स 113 अंकों की तेजी के साथ 47,466 पर खुला। थोड़ी ही देर में 361 अंकों की उछाल के साथ अब तक के रिकॉर्ड स्तर 47,714.55 पर पहुंच गया है। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 37 अंकों की तेजी के साथ 13,910 पर खुला और थोड़ी ही देर में यह रिकॉर्ड स्तर 13967.60 पर पहुंच गया। निफ्टी बैंक और पीएसयू बैंक सूचकांक में एक-एक फीसदी की बढ़त देखी गई। निफ्टी पर सबसे ज्यादा फायदा वाले शेयरों में इन्डस्डइंड बैंक, एचसीएल, एक्सिस बैंक, विप्रो और ग्रासम इंडस्ट्री शामिल थे। करीब 1073 शेयरों में तेजी और 240 में गिरावट देखी गई। सभी सूचकांक हरेश निशान में दिख रहे हैं।
एशियाई बाजारों में मजबूती
जापीनी शेयर 29 साल की ऊंचाई पर पहुंच गए। इसकी वजह से आज एशियाई बाजारों में तेजी का रुख रहा। अमेरिका में बहुप्रतीक्षित महामारी राहत पैकेज को मंजूरी मिलने, इसके और विस्तार की उम्मीद तथा ब्रेक्जिट से डील से निवेशकों के बीच सेंटीमेंट मजबूत हुआ है।
सोने-चांदी में मामूली उतार-चढ़ाव
सोने-चांदी की कीमतों में मामूली उतार-चढ़ाव का रुख बना हुआ है। वायदा बाजार में आज सोना 50051 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर खुला, जो मामूली गिरावट के बाद मामूली बढ़त के बाद दोपहर तक 50,080 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर था। चांदी सुबह 68,555 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो गिरावट के बाद दोपहर तक 68,370 रुपये प्रति किलो पर पहुंच गई थी।