आगरालीक्स…स्मार्ट सिटी में ऐसे चल रहा काम. हाथीघाट पर निर्माण के 15 दिन बाद ही ध्वस्त हो गई पुलिया. लोगों ने…

15 दिन पहले बनाई थी पुलिया
शहर के व्यस्ततम हाथी घाट से दरेसी जाने वाले मार्ग पर नगर निगम ने 15 दिन पहले ही एक पुलिया का निर्माण कराया था. लेकिन इसमें किस प्रकार की गुणवत्ता लगाई गई, इसका असर आज देखने को मिल गया. नवनिर्मित पुलिया बीच में से ध्वस्त हो गई और एक गड्ढानुमा हो गई है. इसकी जानकारी होने क्षेत्रीय लोगों और दुकानदारों में आक्रोश है. उनका आरोप है कि इस पुलिया निर्माण में काफी घटिया सामिग्री का उपयोग किया गया है जिसके कारण ही यह इतने दिन तक चल पाई. उन्होंने कहा कि 15 दिन बाद ही चंबल अलग और गिट्टियां अलग हो गई हैं. लोगों ने इसके फोटो सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिए हैं और इस पुलिया निर्माण में भ्रष्टाचार के आरोप लगा रहे हैं.