आगरालीक्स…बर्फीली हवाओं ने बढाई ठंड. पांच डिग्री से नीचे पहुंचा तापमान. अगले चार दिन और गिरेगा तापमान…जानें क्या रहेगी स्थिति
पहाडों पर हो रही बर्फबारी
आगरा में सर्द हवाएं चल रही हैं. पहाडों पर भारी बर्फबारी के बाद पश्चिमी विक्षोभ के कारण मैदानी क्षेत्रों में बर्फीली हवाओं का चलना जारी है. मंगलवार को ये हवाएं शरीर में तीर की तरह चुभती रहीं. दिन में अच्छीखासी धूप खिली लेकिन सर्द हवाओं का असर धूप में भी दिखाई दिया. इसका असर तापमान पर भी पडा है. मंगलवार को अधिकतम तापमान 20.3 दर्ज किया गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी 4.8 डिग्री तक रहा. कल से आने वाले चार दिनों तक और सर्दी पड सकती है. अधिकतम तापमान में गिरावट दर्ज की जाएगी. मौसम विभाग के अनुसार अधिकतम तापमान 16 डिग्री तक पहुंच सकता है जबकि न्यूनतम तापमान 3 डिग्री तक हो सकता है.
आने वाले दिनों में ये रहेगा तापमान
| 29-Dec | 4.0 | 18.0 | Cold Wave | |
| 30-Dec | 3.0 | 16.0 | Cold Wave | |
| 31-Dec | 3.0 | 16.0 | Cold Wave | |
| 01-Jan | 5.0 | 17.0 | Cold Wave |