आगरालीक्स… नये साल 2021 का आगाज शुभ योग में हो रहा है। इस शुभ पुष्य नक्षत्र संयोग से कार्यों में सफलता मिलेगी। खरीद-फरोख्त के लिए भी यह बहुत शुभ है।
आज शाम 7.50 से लगेगा पुष्य नक्षत्र
नये साल की शुरुआत यानि एक जनवरी की शुरुआत पुष्य नक्षत्र में हो रही है। आज 31 जनवरी की शाम 7.50 से पुष्य नक्षत्र लगेगा। नये साल की शुरुआत में ही पुष्य नक्षत्र लगना शुभ औऱ मंगलकारी है। पुष्य नक्षत्र एक जनवरी की शाम तक रहेगा।
खऱीद-बिक्री के लिए शुभ
गुरु औऱ शुक्रवार को पुष्य नक्षत्र का संयोग खऱीद-बिक्री के लिए बहुत शुभ रहेगा। साथ ही सूर्य-बुध ग्रह की युति से बन रहा बुधादित्य योग इस योग को और शुभ बना रहा है। पुष्य और बुधादित्य दोनों योगों के चलते कार्यों में सफलता मिलेगी। नये साल के पहले दिन में ही ज्वैलरी, प्रॉपर्टी, व्हीकल और नये कपड़ों की खऱीद करना शुभ रहेगा।
बीमारियां व मंदी दूर होने के भी योग
शुक्रवार के स्वामी शुक्रदेव है। यह सुख-समृद्धि देने वाले देवता हैं। इसलिए साल का पहला दिन शुभ रहेगा। साथ ही सूर्य के धनु राशि में आने से बीमारियां औऱ मंदी दूर होने के योग भी बन रहे हैं।
कड़वे अनुभव दे गया 2020
उल्लेखनीय है कि साल 2020 विश्व के लिए कड़वे अनुभव वाला रहा है। कोरोना महामारी के साथ, आर्थिक मंदी, विवाद और तनाव के चलते पूरा साल बीता है। इसलिए ऐसे में शुभ योग बनने से सभी के लिए कल्याणकारी होगा।