आगरालीक्स ..आगरा में पुलिस की अवैध वसूली से बचने के लिए हुए हादसे में युवक की मौत पर भडके लोग, पुलिस को दौडा दिया, पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया, आग लगा दी।
आगरा में गुरुवार दोपहर में ताजगंज के करबना निवासी पवन अपनी ट्रैक्टर ट्राली लेकर जा रहा था। ताजगंज में तोरा चौकी के बाहर पुलिस चेकिंग कर रही थी , पवन ने ट्रैक्टर ट्राली को तेज रफ्तार में दौड़ा दिया। ट्रैक्टर ट्राली अनियंत्रित होकर सड़क किनारे गडढे में गिर गई। ट्रोली के नीचे दबकर पवन की मौत हो गई। पवन की मौत की सूचना पर करबना से दर्जनों लोग आ गए।
पुलिस पर अवैध वसूली का आरोप, पुलिस कर्मियों को दौडाया
आक्रोशित लोगों का आरोप है कि पुलिस ने पवन से 100 रुपये मांगे थे। पुलिस को पैसे ना देने पडें इसके लिए पवन ने ट्रैक्टर दौडा दिया, पुलिस कर्मियों ने पीछा किया, इससे ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर गडढे में गिर गई और पवन की मौत हो गई।
आक्रोशित लोगों ने शव को सड़क पर रखकर जाम लगाने का प्रयास किया। पुलिस जाम खुलवाने पहुंची लोगों ने पुलिस को दौडा दिया।

चौकी पर धावा बोला, आग लगाई
आक्रोशित लोगों ने तोरा पुलिस चौकी पर धावा बोल दिया। चौकी में रखी बाइक सहित अन्य सामान सड़क पर निकालकर आग लगा दी।