Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Pushya Nakshatra on New Year, Boom in Auto Market
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Pushya Nakshatra on New Year, Boom in Auto Market

171

आगरालीक्स… नये साल का आगाज पुष्य नक्षत्र में, आगरा में ऑटो सेक्टर में बूम, यह योग खऱीददारी के लिए शुभ होने के कारण नए साल का जश्न नई गाड़ी के साथ मनाने की तैयारी की जा रही है। गाड़ियों की बुकिंग भी हुई है। साथ ही नई साल में वाहनों की कीमतों में बढ़ोत्तरी की संभावना है, जिसे देखते हुए गाड़ियों की बुकिंग की गई है।

नये साल पर लोगों में नया करने का उत्साह रहता है। शहर के लोग इस मौके पर वाहनों की खरीदारी भी करते हैं। इसके लिए लोगों ने तैयारी करने के साथ अपने वाहनों की बुकिंग कराना शुरू कर दिया है, ताकि वह एक जनवरी को इन्हें प्राप्त कर सकें।

कारों की बुकिंग भी तेज

आत्माराम ऑटो महिन्द्रा शोरूम अरतौनी के स्वामी अंशुल अग्रवाल ने बताया कि नये साल, पुष्य नक्षत्र में सभी गाड़ियों की उनके यहां शोरूम पर बुकिंग हो चुकी है। इसमें प्रमुख रूप से थार, एक्सयूवी-300 और स्कॉर्पियो की बुकिंग हुई है। उन्होंने बताया कि सभी गाड़ियों की अच्छी डिमांड है।

आत्माराम ऑटो महिन्द्रा शोरूम अरतौनी के स्वामी अंशुल अग्रवाल

नये साल में कीमत बढ़ने की संभावना

नये साल में कीमतों में पचास से साठ हजार रुपये का इजाफा होने की संभावना है, जिसे देखते हुए भी गाड़ियों की बुकिंग कराई गई है। उन्होंने बताया कि गाड़ियों पर 31 दिसंबर तक छूट थी लेकिन अब ग्राहकों को नये साल में जो मॉडल बचे हैं, उन पर आगे बढ़ने वाली कीमत पर बचत का लाभ उठा सकते हैं।

छूट का भी मिला लाभ

आत्माराम ऑटो सेल्स के स्वामी रमेश चंद्र अग्रवाल ने बताया कि दोपहिया वाहनों की बिक्री पर कंपनी की ओर से छूट दी जा रही है। ग्राहकों द्वारा दोपहिया वाहनों की बुकिंग कराई गई है, जिनकी डिलवरी एक जनवरी को की जाएगी। उन्होंने बताया कि वाहनों पर डेढ़ हजार से साढ़े पांच हजार रुपये तक की नगद छूट दी जा रही है। नये वाहन खरीदने के इच्छुक लोग इसका लाभ उठा सकते हैं।

इलेक्ट्रिक वाहनों का भी क्रेज बढ़ा

आईएसबीटी के सामने स्थित चावला मोटर्स के स्वामी गोविंद चावला ने बताया कि वर्तमान में इलेक्ट्रिक वाहनों के प्रति लोगों का क्रेज बढ़ा है। नये साल के लिए लोग इलेक्ट्रिक वाहनों की बुकिंग करा रहे हैं। कंपनी की ओर से ढाई हजार से पांच हजार रुपये तक की छूट दी जा रही है।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Transporters in Agra have increased freight rates by 15-20% due to the increase in diesel and toll taxes…#agranews

आगरालीक्स…आगरा के ट्रांसपोर्टरों ने माल भाड़ा 15-20% बढ़ाया. डीजल व टोल टैक्स...

यूपी न्यूज

Agra Live News: Agra’s Gram Panchayat Birharu has raised the prestige of the state at the national level…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की एक ऐसी ग्राम पंचायत जिसने नेशनल लेवल पर उत्तर प्रदेश...

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

error: Content is protected !!