आगरालीक्स… आगरा में कोरोना के 10 केस आए हैं, यह सबसे कम केस हैं, आगरा में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी शुरू हो चुकी है,.
आगरा में साल के अंतिम दिन 31 दिसंबर को कोरोना के 10 केस आए हैं, यह दिसंबर में सबसे कम केस हैं, केस कम होने के साथ ही आगरा में सक्रिय केस 162 हो गए हैं। कोरोना संक्रमितों की संख्या 10236 है, जबकि 9904 मरीज ठीक हो चुके हैं, 170 कोरोना मरीजों की मौत हुई है।
कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगाने की तैयारी पूरी हो चुकी है, आगरा में पहले चरण में डाक्टर, नर्स और कर्मचारियों को लगाई जाएगी, स्वास्थ्य विभाग द्वारा तैयार की गई सूची के हिसाब से 18 हजार स्वास्थ्य कर्मियों को जनवरी में वैक्सीन लगाई जानी है।