आगरालीक्स…आगरा के छह केंद्रों पर चल रहा कोरोना वैक्सीन का ड्राई रन. अधिकारी देख रहे व्यवस्थाएं.
आज कोरोना वैक्सीनेसन का छह केन्द्रों पर ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) चल रहा है. जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई टीम ने पूर्वाभ्यास किया. बता देें आज सुबह करीब नौ बजे से छह केन्द्र नरायच, पुष्पांजलि, एसएन अस्पताल और देहात के बरौली अहीर, खंदौली और अछनेरा के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पर कोरोना वैक्सीनेसन का ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) शुरू हुआ. ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) शाम पांच बजे चलेगा. ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) के समय जिलाधिकारी द्वारा गठित की गई टीम ने दवा का बिना प्रयोग करते हुए ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) किया. टीम के दो सुरक्षाकर्मियों समेत आधा दर्जन कर्मचारी हैं. ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) में कर्मचारियों ने पहले पपत्र पत्रों को भरा और उनको चैक किया. उन पपत्रों को आॅनलाइन भी चढ़ाया गया. इस दौरान सीएमओ डॉ. आरसी पांडे, एसएन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. संजय काला और सभी अस्पतालों के चिकित्साधीक्षक मौजूद रहे. ड्राई रन के लिए तीन शहर और तीन देहात में केन्द्र बनाए गए हैं- कोरोना वैक्सीनेसन की समीक्षा मुख्यमंत्री कार्यालय से भी जाएगी.