आगरालीक्स… आगरा में कोरोना वैक्सीन ड्राई रन आज से शुरू हो गया है। बर्ड फ्लू से कई राज्यों दहशत। भारतीय टीम को झटका समेत देश-विदेश की अब तक की खबरें।
सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट को सुप्रीम कोर्ट की हरी झंडी

नई दिल्ली में केंद्र सरकार का प्रस्तावित सेन्ट्रल विस्टा प्रोजेक्ट।
केंद्र सरकार ने ड्रीम प्रोजेक्ट सेनट्रेल विस्टा को सुप्रीम कोर्ट ने हरी झंडी दे दी है। इस प्रोजेक्ट के तहत संसद की नई इमारत समेत कई भवनों का निर्माण हो रहा है। इसके खिलाफ कई याचिकाएं दायर हुई थीं। कोर्ट ने पर्यावरण समिति की रिपोर्ट को भी नियमों के अनुरूप माना है। कोर्ट ने लैंडयूज के आरोप को बदलने के आरोप की वजह से सेन्ट्र्ल विस्टा की वैधता पर सवाल खड़े करने वाली याचिका को फिलहाल लंबित रखा है। इस मामले में की सुनवाई जस्टिस एएम खानविलकर, दिनेश माहेश्वरी और संजीव खन्ना की तीन सदस्यीय बेंच कर रही है।
कई राज्यों में बर्ड फ्लू से दहशत
कोरोना वायरस से जूझ रहे देश के सामने बर्ड फ्लू का संकट गहराता दिखाई दे रहा है। राजस्थान औऱ मध्य प्रदेश के बाद केरल और हिमाचल प्रदेश में बर्ड फ्लू तेजी से पांव पसार रहा है। इसे देखते हुए उक्त राज्यों में अलर्ट जारी किया गया है। मध्य प्रदेश में पिछले दस दिनों मे 379 कौवों की मौत हो चुकी है। बर्ड फ्लू की पुष्टि के बाद पशुपालन विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि पोल्ट्री एवं पोल्ट्री उत्पाद, बाजार, फार्म, जलाशय एवं प्रवासी पक्षियों पर विशेष निगरानी रखी जाए।
भारतीय टीम को एक और झटका
आस्ट्रेलिया दौरे पर चोटों से जूझ रही भारतीय टीम को एक और झटका लगा है। केएल राहुल मेलबर्न में प्रेक्टिस के दौरान कलाई में चोट के कारण बाकी बचे दो टेस्ट मैचो के स्कॉड से बाहर हो गए हैं। राहलु वापस भारत लौट रहे हैं। यह जानकारी बीसीसीआई ने दी है। इससे पहले मोहम्मद शमी, उमेश यादव चोट की वजह से टीम से बाहर हो चुके हैं। चेतेश्वर पुजारा को भी कोहनी में चोट लगी थी लेकिन वह अब ठीक हो गए हैं।
सऊदी अरब कतर को लेकर तीन साल बाद झुका
सऊदी अरब ने एक बड़ा फैसला लेते हुए कतर के लिए अपनी जमीनी और समुद्री सीमाएं खोलने जा रहा है। इसे खाड़ी देशों के लिए बड़ी घटना माना जा रहा है क्योंकि कतर का कई पड़ोसी देशों के साथ विवाद चल रहा है। यह फैसला आज सऊदी अरब गल्फ को-आपरेशन काउंसिल के सम्मेलन में लिए जाने की पूरी संभावना है। एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि इस विवाद को खत्म करने के लिए एक समझौते पर हस्ताक्षर किए जाएंगे।
अटल टनल दो दिन के लिए बंद
पर्वतीय क्षेत्रों में जारी बर्फवारी के चलते हिमाचल प्रदेश में अटल टनल को दिन के लिए बंद कर दिया गया है। राजस्थान के कई इलाकों में ओलावृष्टि हुई तो मध्य प्रदेश में हल्की बारिश हो रही है। मौसम विभाग ने मंगलवार को भी बर्फवारी का अलर्ट जारी किया है, जबकि मैदानी इलाकों में बारिश और बिजली गिरने की संभावना व्यक्त की है।