आगरालीक्स….एक साल पहले हुई थी शादी. पंखे से लटकी मिली विवाहिता. पुलिस ने पति को लिया हिरासत में.
दहेज के लिए हत्या का आरोप
थाना प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत ने बताया लगड़े की चौकी में 24 वर्षीय रीना का शव पंखे पर लटके होने की सूचना मिली थी. सूचना पर जाकर देखा गया तो घर में पति था. उसके सास ससुर घर से फरार थे. पति को हिरासत में ले लिया है. मृतका के परिजनों पुलिस को बताया रीना की शादी एक साल पहले पंकज के साथ हुई थी. शादी के बाद से ससुरालीजन दहेज में पांच लाख रुपये की मांग को लेकर उत्पीड़न कर रहे थे. कई बार मारपीटकर घर से निकाल दिया था। बाद में समझौता कर ले गए थे. आरोप है दहेज की मांग पूरी न होने पर बेटी की ससुरालीजनों ने हत्या कर दी और आत्महत्या का रूप दिखाने के लिए उसके शव को पंखे पर लटका दिया है. थाना प्रभारी निरीक्षक हरीपर्वत ने बताया पूछताछ के लिए पति को हिरासत में ले लिया है. सास और ससुर घर से भाग गए हैं. रीना की मौत का कारण जानने के लिए उसके शव को पोस्टमार्टम भेजा है. रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी.