आगरालीक्स… सोने और चांदी की कीमतों में एक बार फिर तेज उछाल आ गया है। वहीं शेयर बाजार में गिरावट आ गई है। सोना 50 हजार और चांदी 70 हजार के पार पहुंच गई है।
वायदा बाजार में सोना आज सुबह 51,392 रुपये प्रति दस ग्राम के भाव पर खुला, जो दोपहर तक तेजी के साथ 51,410 रुपये प्रति दस ग्राम के स्तर पर पहुंच गया। चांदी भी आज सुबह 70,302 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली और जो मामूली गिरावट के बाद दोपहर तक 70,318 रुपये प्रति किलो ग्राम के स्तर पर पहुंच गई।
शेयर बाजार लाल निशान पर खुला
कमजोर अंतरराष्ट्रीय संकेतों के चलते आज सप्ताह के दूसरे कारोबारी दिन मंगलवार को शेयर बाजार लाल निशान पर खुला। बीएसई का सेंसेक्स 139 अंकों की गिरावट के साथ 48,037.63 पर खुला वहीं, निफ्टी 57 अंकों की गिरावट के साथ 14,075.15 पर खुला। कारोबार के दौरान सेंसेक्स 273 अंक टूटकर 47,903 पर चला गया। निफ्टी भी 84 अंक की गिरावट के साथ 14,048.15 तक चला गया। आईटी के अलावा सभी सेक्टर लाल निशान में हैं। निफ्टी में सर्वाधिक नुकसान वाले शेयरों में ओएनजीसी, टाटा मोटर्स, आईसीआईसी बैंक और एमएंडएम शामिल हैं। एनएसी में 581 शेयरों में तेजी और 1022 में गिरावट देखी गई।