आगरालीक्स….जनवरी में मार्च जैसी गर्मी. कल से और बढेगा तापमान. 29 डिग्री तक पहुंचेगा. मौसम विभाग के अनुसार आगरा में…
26 डिग्री तक पहुंचा तापमान
नये साल के पहले दिन ही शीतलहर और गलन ने लोगों की कंपकंपी छुडा दी थी. लग रहा था कि इस बार सर्दी अपना प्रकोप दिखाएगी लेकिन पिछले दो दिन से अचानक मौसम ने यू टर्न ले लिया है और लगातार अधिकतम और न्यूनतम तापमान में बढोतरी देखी जा रही है. हाल ये है कि दिन में लोगों को गर्मी महसूस हो रही है और धूप में बैठा तक नहीं जा रहा है. इंडियन मेटियोरोलोजिकल डिपार्टमेंट के अनुसार मंगलवार को ताजनगरी का अधिकतम तापमान सामान्य से 4 डिग्री अधिक 25.8 दर्ज किय गया तो वहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से आठ डिग्री अधिक 14.5 तक दर्ज किया गया.
कल से और बढेगा तापमान
इंडियन मेटियोरोलोजिकल डिपार्टमेंट के ही अनुसार तापमान में लगातार बढोतरी होगी और जनवरी के पहले दस दिन में ही मार्च जैसी गर्मी लोगों को महसूस होगी. मौसम विभाग के अनुसार कल यानी बुधवार से शहर का अधिकतम तापमान 28 डिग्री तक पहुंचेगा जो 10 जनवरी तक एक डिग्री और बढकर 29 डिग्री तक हो जाएगा. यही नहीं न्यूनतम तापमान भी सामान्य से 7 से 8 डिग्री तक अधिक दर्ज किया जाएगा.
आने वाले दिनों में आगरा में ऐसा रहेगा तापमान
| 05-Jan | 13.0 | 26.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 06-Jan | 13.0 | 28.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 07-Jan | 11.0 | 28.0 | Very Dense Fog | |
| 08-Jan | 13.0 | 27.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 09-Jan | 13.0 | 27.0 | Fog/mist in the morning and mainly clear sky later | |
| 10-Jan | 11.0 | 29.0 | Fog or Mist | |
| 11-Jan | 11.0 | 28.0 | Fog or Mist |