आगरालीक्स… आगरा में 12 वीं के छात्र ने कान्वेंट स्कूल की टीचर की प्रोफाइल और नंबर अश्लील वेबसाइट पर डाल दिया, फीस 1500 रुपये लिख दी, महिला टीचर पर फोन आने लगे, छात्र और उसका साथी अरेस्ट.
आगरा के एक कान्वेंट स्कूल में पढाने वाली टीचर से 11 वीं कक्षा में पढने वाले छात्र ने टयूशन लिया, इस दौरान उसने टीचर का मोबाइल नंबर ले लिया. छात्र ने दो महीने पहले शिक्षिका की फेसबुक पर प्रोफाइल से फोटो ले लीं. इन फोटो को एडिट करके अश्लील वेबसाइट पर उनके मोबाइल नंबर के साथ डाल दिया. इसमें लिख दिया ताजनगरी की एस्कार्ट बताया. शिक्षिका को रात भर एस्कार्ट करने की फीस 1500 रुपये लिख दी. शिक्षिका के पास सुबह से लेकर रात तक फोन आने लगे. फोन करने वाले फीस ट्रांसफर कर मिलने की जगह पूछने लगे.
साइबर सेल की ली मदद
शिक्षिका ने साइबर सेल की मदद ली. पता चला कि शिक्षिका का मोबाइल नंबर और अश्लील फोटो अश्लील वेबसाइट पर पड़े हुए हैं. साइबर सेल ने वेबसाइट से उनके फोटो और मोाबाइल नंबर डिलीट करने के बाद जांच शुरू की. इसमें टयूशन पढ चुका 11 वीं का छात्र द्वारा अश्लील वेबसाइट पर प्रोफाइल डालने का पता चला, पुलिस ने छात्र और उसके एक अन्य साथी को अरेस्ट कर लिया है. मीडिया से इंस्पेक्टर जगदीशपुरा बीएन सिंह का कहना है कि छात्र नाबालिग है, छात्र और उसके साथी लाला ठाकुर को गिरफ्तार किया गया है।