आगरालीक्स…पाइपलाइन हो रही लीकेज, सडकों पर बह रहा गंगाजल और लोग पानी के लिए हो रहे परेशान.
पानी के लिए सर्दी में भी परेशान हो रहे लोग
सर्दी के मौसम में भी आगरा के करीब दो लाख लोगों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ रहा हैं. यमुना किनारे बनी कृष्णापुरी कॉलोनी के पास पाईप लाईन के लिए बनाया गया प्लेटफार्म धंसने के कारण पानी की सप्लाई को बंद कर दिया गया. जिसके चलते शहर के बाहरी क्षेत्रों ताजगंज, शहीद नगर, गौबर चौकी, मधुनगर, सदर, नामनेर बसई कला, पुरानी मंडी, ईदगाह आदि क्षेत्रों में पानी की सप्लाई बंद रही. सप्लाई बंद होने से लाखों लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा हैं. जल निगम के अधिकारियों के अनुसार अभी लाइन को ठीक करने कार्य तेज गति से किया जा रहा हैं. अधिकारियों ने बताया की किस कारण से प्लेट फार्म धंसा है, उसकी जांच कराई जायेगी. फिलहाल जल्द से जल्द पाइपलाइन को जोड़ने के लिए कार्य किया जा रहा हैं. दूसरी ओर लोगों की समस्या को देखते हुए जलकल विभाग की ओर से एक हेल्प लाइन नंबर भी जारी किया गया है. पानी कर समस्या होने पर फोन कर पानी का टैंकर मगाया जा सकता है.