नईदिल्लीलीक्स.. कोरोना महामारी के खिलाफ जंग के क्रम में टीकाकरण जल्द शुरू होने वाला है। इससे पहले देशभर में ड्राई रन (पूर्वाभ्यास) का तीसरा चरण आज से शुरू हो गया। इसके तहत देशभर के सभी राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों के सभी जिला मुख्यालयों पर ड्राई रन किया जा रहा है। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री डा. हर्षवर्धन इस ड्राई रन का निरीक्षण करने के लिए तमिलनाडु की राजधानी चेन्नई पहुंच गए हैं।
केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने बैठक की
इससे पूर्व केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री हर्षवर्धन ने सभी राज्यों के स्वास्थ्य मंत्रियों के साथ बैठक की। बैठक में डा. हर्षवर्धन ने कहा कि देश में अब तक दो टीकों को मंजूरी मिल चुकी है। इनकी आपूर्ति अब जल्द शुरू होने जा रही है। उन्होंने बताया कि आज देश के सभी जिलों में ड्राई रन किया जाएगा। इस ड्राई रन में सभी जिलों में टीकाकरण से पहले की सभी तैयारियों की समीक्षा की जा रही है। दरअसल बीते 28 और 29 दिसंबर को चार राज्यों में दो दिन तक पूर्ण पूर्वाभ्यास किया गया था। उन्होंने बताया कि देश के 700 से ज्यादा जिलों में ड्राई रन चल रहा है।