आगरालीक्स.. आगरा के निजी चिकित्सक को साधारण चोट आने पर सीटी स्कैन में गंभीर चोट दिखाने के आरोप में अरेस्ट किया गया है. उन्हें अस्थायी जेल में रखा गया है।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार, मथुरा के कोतवाली छाता के अख्तर पुत्र उस्मानी निवासी दौताना ने बेटे अरशद के साथ मारपीट का मुकदमा अगस्त 2020 में दर्ज कराया था, पुलिस जांच में साधारण चोट आईं थीं। उन्हें एसएन मेडिकल कालेज आगरा के लिए रेफर कर दिया गया। डाक्टरों ने सीटी स्कैन कराने के लिए परामर्श दिया, लेकिन एसएन में सीटी स्कैन नहीं कराया। वे सीटी स्कैन कराने डॉ वैभव अग्रवाल के सुभाष पार्क चौराहा स्थित वैभव डायग्नोस्टिक सेंटर पर गए, वहां से सीटी स्कैन कराने के बाद पुलिस को सौंप दिया। पुलिस जांच में मामला झूठा होने पर पुलिस ने डा वैभव अग्रवाल, पीडित अरशद, वादी अख्तर और उसके भाई जफर के खिलाफ फर्जीवाडे का मुकदमा दर्ज कर लिया। अख्तर और जफर को हाईकोर्ट से जमानत मिल गई। कोतवाली इंस्पेक्टर रवि त्यागी का मीडिया से कहना है कि आरोपी डॉ वैभव अग्रवाल और अरशद को अरेस्ट कर लिया है, उन्हें अस्थायी जेल रतन लाल फूल कटोरी देवी गल्र्स कालेज में भेजा गया है।