आगरालीक्स …आगरा में जानलेवा हत्या के आरोपी को पकडे गई पुलिस टीम में दरोगा छत से गिरे, सिर और पसली में गंभीर चोट, भर्ती।
आगरा के कालिंदी विहार में छह जनवरी को यतेंद्र उपाध्याय पर बुलेट सवार युवकों ने हमला कर दिया था, गोली लगने से यतेंद्र घायल हो गया। यतेंद्र के पिता श्रीकृष्ण उपाध्याय दरोगा हैं। एत्माद्दौला थाने में कालिंदी विहार निवासी बाबी यादव और काके के खिलाफ जानलेवा हमले की धारा में मुकदमा दर्ज हुआ था।
छत से गिर गए दरोगा
शनिवार रात में बॉबी यादव को पकडने के लिए पुलिस ने कालिंदी विहार में उसके रिश्तेदार के घर दबिश देने एत्माद्दौला थाने से दरोगा अनुज कुमार और शैलेंद्र कुमार पांच सिपाहियों के साथ उसकी पहुंचे। दरोगा अनुज कुमार छत पर चढ़ गए थे। अंधेरे में दरोगा अनुज कुमार का पैर स्लिप हो गया और वे छत से नीचे गिर गए। दरोगा अनुज कुमार को गंभीर चोट आई है, निजी अस्पताल में इलाज चल रहा है। बॉबी यादव और काके को पुलिस पकड नहीं सकी है।