आगरालीक्स…आगरा में एमएलसी चुनाव के लिए स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन के लिए 56.28 प्रतिशत हुआ मतदान. बूथों पर भ्रमण करते रहे अधिकारी
उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्नातक व शिक्षक निर्वाचन 2026 के लिए आगरा में मतदान समाप्त हो गया है. सुबह 8 बजे से शुरू हुआ यह मतदान शाम तक चला. प्रशासन द्वारा जारी किए गए आंकड़ों के अनुसार आगरा में स्नातक में 45.95 प्रतिशत तथा शिक्षक निर्वाचन हेतु 56.28 प्रतिशत मतदान हुआ है.

अधिकारियों ने किया निरीक्षण
जिलाधिकारी मनीष बंसल ने मतदान प्रक्रिया के दौरान कलेक्ट्रेट, जीआईसी, रत्न मुनि जैन इंटर कॉलेज आदि मतदेय स्थलों का निरीक्षण किया. वहां उन्होंने पुलिस बल की तैनाती के साथ ही अन्य व्यवस्थाओं को देखा तथा मतदाताओं से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की. इस दौरान जिलाधिकारी ने मतदाताओं से संवाद स्थापित किया और निष्पक्ष एवं स्वतंत्र रूप से अपने मताधिकार का प्रयोग करने की अपील की.