आगरालीक्स ..आगरा में प्रदूषण का स्तर कम नहीं हो रहा है, एक्यूआई 259 रिकार्ड किया गया। यह सामान्य 50 से अधिक है।
आगरा में रविवार 10 जनवरी को एक्यूआई 259 रिकार्ड किया गया, यह सामान्य 50 से अधिक रहा। एक्यूआई लगातार बढ रहा है, इससे सांस संबंधी बीमारियों से पीडित मरीजों को परेशानी हो रही है। हवा में घुली अति सूक्ष्म कणों की मात्रा मानक 60 माइक्रोग्राम प्रति क्यूबिक मीटर के पांच गुना से अधिक रही।
ये हैं मानक
0-50 अच्छी
51-100 संतोषजनक
101-200 मध्यम
201-300 खराब
301-400 बहुत खराब
401-500 तक खतरनाक