Thursday , 4 June 2026
Home टॉप न्यूज़ Exciting Sydney Test succeeded in drawing India
टॉप न्यूज़देश दुनियाबिगलीक्सस्पोर्ट्स

Exciting Sydney Test succeeded in drawing India

112

नईदिल्लीलीक्स… भारत और आस्ट्रेलिया के बीच सिडनी टेस्ट का अंतिम दिन रोमांच से भरा रहा और ड्रा हो गया।

पुजारा और ऋषभ पंत की जोड़ी ने तेजी से रन बनाकर भारत की जीत की आस जगाई लेकिन इन दोनों के आउट होते ही भारत बैकफुट पर आ गया। बाद में हनुमा बिहारी 23 रन नाबाद और अश्विन के 39 रन नाबाद अंत तक क्रीज पर जमे रहे।

रहाणे जल्द हो गए आउट

भारत को आस्ट्रेलिया से जीत के लिए 407 रन बनाने की चुनौती मिली, जिसके जवाब में भारत ने आज दो विकेट पर 98 रन से आगे खेलना शुरू किया लेकिन खेल के शुरू में ही कप्तान रहाणे अपने चार रन के निजी स्कोर पर 102 रन के स्कोर पर ही आउट हो गई, जिससे भारत की हार का खतरा फिर मंडरा गया लेकिन इसके बाद ऋषभ पंत मैदान में आए और तेजी से रन बनाना शुरू कर दिया। पंत को तेजी से रन बनाता देखकर पुजारा ने भी तेजी से रन बनाए। दोनों के तेजी से रन बनाते हुए भारत के स्कोर को दो सौ रन के स्कोर के पार पहुंचाया तो एक बार भारत की जीत की आशा बढ़ गई।

पंत-पुजारा ने तेज पारी से जगाई जीत की उम्मीद

विकेटकीपर ऋषभ पंत ने अपनी ताबड़तोड़ पारी मे तीन छक्के और 12 चौके लगाकर भारत के स्कोर को 250 पर पहुंचाया लेकिन इसी स्कोर पर पंत लॉथन लायन को मारने के प्रयास में पेट कमिंस के हाथों कैच आउट हो गए। इससे भारत की जीत की उम्मीदों को झटका लेकिन दूसरे छोर से पुजारा ने भी तेजी से रन बनाए लेकिन वह 272 रन के स्कोर पर 77 रन बनाकर हेजलवुड की गेंद पर आउट हो गए।

बैकफुट पर भारत, ड्रा कराने को ताकत झोंकी

पुजारा और पंत के आउट होते ही भारत बैकफुट पर आ गया। क्रीज पर मौजूद हनुमा बिहारी और आर अश्विन अब मैच को ड्रा कराने के इरादे से खेलने लगे। इसे देखते हुए आस्ट्रेलिया ने दोनों बल्लेबाजों को आउट करने के लिए पूरी ताकत झोंक दी लेकिन बिहारी और अश्विन टस से मस नहीं हुए। एक समय बिहारी 102 गेंदों पर मात्र 6 रन बनाकर टुक-टुक कर रहे थे, जबकि अश्विन जरूर एक दो रन लेकर स्कोर बोर्ड को चलायमान करने की कोशिश में लगे रहे। मेंडेडरी ओवर तक चले खेल में हनुमा 161 गेंदों में 23 और अश्विन 128 गेंदों में 39 रन बनाकर नाबाद रहे। भारत का स्कोर पांच विकेट पर 334 रन रहा।

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: A new city will be built in Agra, modeled after Delhi-NCR. The UP Cabinet has approved crores of rupees for the new city…#agranews

आगरालीक्स…दिल्ली एनसीआर की तर्ज पर आगरा में बनेगा नया शहर. ग्रेटर आगरा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: A regional knowledge center will be set up in the university to find out the cause of pollution in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में प्रदूषण किस कारण से बढ़ रहा है, बढ़ते वाहन, निर्माण...

बिगलीक्स

Agra Weather: Monsoon arrives in the Keralam. Temperatures in Agra exceeded 40 degrees today…#agranews

आगरालीक्स…देश में मानसून की दस्तक. केरल में झमाझम बारिश. दिल्ली मे तेज...

आगराटॉप न्यूज़बिगलीक्स

Agra News : A senior advocate and environmental activist from Agra stated that the current system is actually discouraging farmers from planting trees—read why ?

आगरालीक्स…ताज क्षेत्र का वनावरण मात्र 3.38 प्रतिशत, फिर भी किसानों को पेड़...

error: Content is protected !!