आगरालीक्स.. आगरा में 16 जनवरी को 1600 लोगों को कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी, कहां और किसे लगेगी वैक्सीन, पढे पूरी खबर।
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगाने के लिए 68 केंद्र बनाए गए हैं, इन 68 केंद्रों में से पहले दिन 16 जनवरी को केवल 16 केंद्रों पर कोरोना की वैक्सीन लगाई जाएगी। इन 16 केंद्रों पर जिन डाक्टर, नर्स और कर्मचारियों को रजिस्टर्ड किया गया है, उन्हें 15 जनवरी को मैसेज भेजा जाएगा, जिससे वे 16 जनवरी को वैक्सीन लगवाने के लिए आ जाएं।
1600 स्वास्थ्य कर्मियों को लगेगी वैक्सीन
कोरोना वैक्सीन 16 जनवरी को 16 केंद्रों पर 1600 स्वास्थ्य कर्मियों को लगाई जाएगी। हर केंद्र पर 100 100 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगेगी। वैक्सीन लगवाने के बाद स्वास्थ्य कर्मियों को निगरानी कक्ष में रखा जाएगा। इस दौरान कोई समस्या आने पर डाक्टरों की टीम इलाज के लिए तैनात रहेगी।
कोरोना वैक्सीन के हो चुके हैं दो ड्राई रन
आगरा में कोरोना वैक्सीन लगवाने के लिए दो ड्राई रन हो चुके हैं, पहला ड्राई रन पांच जनवरी को छह केंद्रों पर हुआ था, दूसरा ड्राई रन 68 केंद्रों पर हुआ।
16 जनवरी इन केंद्रों पर लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
बरौली अहीर
खंदौली
एत्मादपुर
बिचपुरी
अछनेरा
अकोला
खेरागढ
जीवनीमंडी
लोहामंडी
नरायच
जिला अस्पताल
लेडी लायल महिला चिकित्सालय
एसएन मेडिकल कालेज
पुष्पांजलि हास्पिटल
हरीपर्वत ईस्ट
हरीपर्वत वेस्ट