आगरालीक्स ..आगरा में ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए लंबी लाइन लग रही है, आज आवेदन करने पर मार्च की तिथि मिलेगी।
आगरा में नए ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने के लिए पहले आवेदन करना पड रहा है। इसके बाद एक तिथि दी जा रही है, उस तिथि पर जाकर लाइसेंस बनाने की प्रक्रिया की जा रही है। यहां हर रोज 300 लोगों के लाइसेंस बनाए जा रहे हैं।
400 हर रोज आवेदन, मार्च की मिल रही तिथि
हर रोज 400 आवेदन किए जा रहे हैं, एक स्लार्ट में 300 लोगों को बुलाया जा रहा है, इस तरह जनवरी में आवेदन करने वालों को मार्च की तिथि मिल रही है। एआरटीओ अनिल कुमार का मीडिया से कहना है कि मार्च में स्लॉट बढाया जा सकता है, आवेदन अधिक हैं, इसलिए लाइन लग रही है।