आगरालीक्स ..आगरा से नोएडा जा रही गाडी यमुना एक्सप्रेस पर कोहरे में डिवाइडर से टकराई, कई और गाडियां भिडीं, टमाटर सडक पर बिखरे।
आगरा में बुधवार सुबह से घना कोहरा है, पास का भी दिखाई नहीं दे रहा है, यमुना एक्सप्रेस वे पर आगरा से नोएडा की ओरजा रहा कैंटर थाना नौहझील क्षेत्र में माइल स्टोन 62 के समीप डिवाइडर से टकराने के बाद पलट गया। पुलिस की पीआरवी 1877 इनोवा गाड़ी और जेपी ग्रुप की बोलेरो मौके पर पहुंच गई और साइड में अपनी गाड़ियां खड़ी कर पलटे कैंटर चालक से पूछ रहीं थी, उसी दौरान टमाटर लेकर आ रहा कैंटर पलट गया। इसकी चपेट में पुलिस और जेपी ग्रुप की गाड़िया आ गईं, हादसे में क्लीनर रामलखन निवासी सैंया आगरा घायल हो गया।