आगरालीक्स…दिन में बंद मकानों की रैकी और रात को चोरी. शक न हो इसलिए अलग—अलग जगह किराये के मकान में रहते थे शातिर..कुछ इस तरह पुलिस ने पकड़ा.
छह बदमाशों को किया अरेस्ट
आगरा पुलिस ने गुरुवार को ऐसे छह बदमाशों को अरेस्ट किया है जो कि रात दिन में चोरी की बाइकों से बंद मकानों की रैकी किया करते थे और रात को चोरी की वारदात को अंजाम. पुलिस ने इनके पास से चोरी व लूट की घटनाओं से संबंधित सामान और दो पहिया वान भी बरामद किए हैं. जानकारी के अनुसार थाना सदर पुलिस बुधवार रात को बैरियर डालकर चैकिंग कर रहे थे तभी एक बाइक पर सवार दो लोग पचगई खेड़ा की तरफ से आते हुए दिखाई दिए. पुलिस ने चेकिंग के लिए उन्हें रोकने का इशारा किया तो बाइक सवार तेजी से घुमाकर भागने का प्रयास करने लगे लेकिन उनकी बाइक फिस गई. पुलिस ने एकबारगी दोनों को दबिश देकर गिरफ्तार कर लिया. दोनों की जामा तलाशी की गई तो उनके कब्जे से अवैध असहाह, कुछ रुपये और सोने—चांदी के आभूष्ज्ञण भी बरामद हुए.
कई बड़ी चोरी की वारदातों को दिया अंजाम
पुलिस ने दोनोंं बदमाशों से पूछताछ की तो दोनों ने थाना ताजगंज में कई बड़ी चोरी की वारदातों को अंजाम देना स्वीकार किया. पूछताछ में अभियुक्तों ने बताया कि वह पूर्व में चोरी व लूट की घटनाओं में जेल जा चुके हैं. बदमाशों ने बताया किह मारा एक गैंग है. दोनों आरोपी द्वारिका ग्रीन्स फेस 2 में एक बंद पड़े मकान में डकैती डालने की नीयत से रैकी करने जा रहे थे और हमारे कुछ साथ्ज्ञी रोहता गांव के पीछे राजीव गार्डन कॉलोनी में एक निर्माणधीन मकान के पास चोरी/डकैती की योजना बना हरे हैं. उनके पास भी अवैध असलाह, कारतूस व चोरी की कई बाइकें भी मौजूद हैं. पुलिस ने पूछताछ के बाद बताए गए स्थान पर दबिश दी गई तो वहां पुलिस को देख बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस पर फायरिंग कर दी और भागने लगे लेकनि पुलिस ने जवाबी फायरिंग की जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगकर घायल हो गए और दो बदमाशों को घेरकर गिरफ्तार कर लिया. दो बदमाश अंधेरे का फायदा उठाकर वहां से भाग गए. मुठभेड़ में एक पुलिसकर्मी भी घायल हो गया.
ये बदमाश किए गिरफ्तार
- केशव उर्फ नैहनू (35) पुत्र महेश बघेल निवासी अमरपुरा थाना जगदीशपुरा
- जितेंद्र उर्फ चीता पुत्र कमानी निवासी सेमरी का ताल थाना ताजगंज आगरा
- नेतराम उर्फ नेता (45) पुत्र देवी सिंह निवासी नगला कदम थाना फतेहाबाद आगरा
- रमेश कालिया पुत्र देवी सिंह निवासी शारदा विहार राहुल नगर थाना जगदीशपुरा
- लंगा उर्फ सुनील उर्फ लाला उर्फ राजू पुत्र बैजनाथ कुशवाह उर्फ महाराज सिंह निवासी नगला भिक्की थाना शमशबाद
- राममोहन (42) पुत्र अमर सिंह निवासी नैनाना ब्राहृण थाना सदर