Monday , 20 April 2026
Home टॉप न्यूज़ Medical boom in Agra after Corona, Hospitals up-gradation, takeovers. Many doctors changed hospital# Agra News
टॉप न्यूज़बिगलीक्सहेल्थ

Medical boom in Agra after Corona, Hospitals up-gradation, takeovers. Many doctors changed hospital# Agra News

248

आगरालीक्स…आगरा में कोरोना के बाद मेडिकल क्षेत्र में बूम. करोड़ों की लागत से नये हॉस्पिटल्स तैयार. पुराने हॉस्पिटल्स का टेकओवर. डॉ. शेखर वाजपेयी की तरह अन्य डॉक्टर्स भी इधर से उधर…

आगरा में कोरोना काल के बाद मेडिकल क्षेत्र में बड़ा बूम देखने को मिल रहा है. करोड़ों की लागत से नये हॉस्पिटल्स तैयार किये जा रहे हैं तो पुराने हॉस्पिटल्स को बड़ी कंपनियां टेकओवर भी कर रही हैं. आगरा के कई विशेषज्ञ चिकित्सक भी हॉस्पिटल्स को चेंज कर रहे हैं. यही नहीं शहर का हर हॉस्प्टिल्स अपने यहां हाई टैक्निक वाली फैसिलिटीज भी लेकर आ रहे हैं, जिससे मरीजों को इलाज के लिए अन्य शहरों की ओर रुख न करना पड़े. आइए जानते हैं कि आगरा में कौन से हॉस्पिटल अपग्रेड हो रहे हैं तो किन पुराने हॉस्पिटल्स को टेकओवर किया जा रहा है.

शांतिवेद हॉस्पिटल में मिलेगी ट्रांसप्लांट की भी सुविधा
एनएच—2 हाइवे पर गुरु का ताल के पास स्थित शांतिवेद हॉस्पिटल में बड़ा चेंजेंस देखने को मिल रहा है. यह हॉस्पिटल अब मल्टी स्टोरी में चेंज हो गया है. सबसे बड़ी बात है कि यहां पर अधिकतर वार्ड जनरल वार्ड ही बनाए गए हैं, जिससे कि मरीज को सस्ता और बेहतर इलाज मिल सके. इस हॉस्पिटल में अब कार्डियक सर्जरी के साथ ट्रांसप्लांट जैसी सुविधाएं भी होंगी, जो कि आगरा में अभी तक नहीं थी. हॉस्पिटल में इसके अलावा हर तरह की बीमारियों का इलाज भी किया जा सकेगा, जिससे कि मरीज को कहीं अन्य जगह या बाहर किसी दूसरे शहर में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ेगी.

रामरघु हॉस्पिटल का टेकओवर
शहर का सबसे पुराना और प्रसिद्ध रामरघु हॉस्पिटल भी अब चेंज होने जा रहा है. कोरोना काल में कुछ बिजनेसमैन ने इसे लीज पर लिया था और इसको कोविड हॉस्पिटल में परिवर्तित कर दिया गया था लेकिन अब इस हॉस्पिटल को एक बड़ी कंपनी ने टेकओवर किया है. इस हॉस्पिटल पर एक विम्स—नॉन कोविड हॉस्पिटल का बोर्ड भी लग गया है. जानकारी के अनुसार यहां पर भी कई लेटेस्ट टेक्नोलॉजी के उपकरणों और फैसिलिटीज उपलब्ध कराई जाएंगी.

ये हॉस्पिटल हो रहे अपग्रेड
शहर के कई ऐसे हॉस्पिटल हैं जो कि कोरोनाकाल के बाद अब अपग्रेड हो रहे हैं, यानी नये अंदाज, नये लुक और नई फैसिलिटीज के साथ पेश हो रहे हैं. इनमें सबसे पहले आगरा के प्रसिद्ध हड्डी रोग विशेषज्ञ डॉ. डीवी शर्मा भी अपना बोन हॉस्पिटल को चेंज कर रहे हैं. आने वाले समय में हॉस्पिटल में ट्रॉमा सेंटर और आईसीयू जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध होंगी. इसके अलावा डॉ. करन आर रावत का गेस्ट्रो केयर क्लीनिक सेफ सर्जरी सेंटर भी नई टेक्नोलॉजी के साथ पेश हो रहा है. इनके अलावा भी शहर के कई पुराने हॉस्प्टिल भी अपने को चेंज कर रहे हैं.

डॉ. शेखर वाजपेयी से लेकर हृदय रोग विशेषज्ञ भी हो रहे इधर से उधर
शहर के हॉस्पिटल ही नहीं बल्कि डॉक्टर्स भी अब एक से दूसरे हॉस्पिटल में जाकर अपनी सेवाएं देने जा रहे हैं. इनमें यूरोलॉजिस्ट शेखर वाजपेयी रामरघु हॉस्पिटल से जाकर पहले प्रतापपुरा स्थित डॉ. एससी अग्रवाल के यहां पहुंच गए. इसके बाद डॉ. शेखर वाजपेयी अब सरकार नर्सिंग होम में पहुंच गए हैं. रवि हॉस्पिटल परिसर स्थित अविका कार्डियक सेंटर के वरिष्ठ हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. मनीष शर्मा अब पुष्पांजलि हॉस्पिटल पहुंच गए हैं. पुष्पांजलि हॉस्पिटल में हृदय रोग विशेषज्ञ डॉ. विनेश जैन अब रेनबो हॉस्पिटल में पहुंच गए हैं.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Live News: Childless Couple from Agra Buys Stolen One-Year-Old Baby for ₹70,000; Badaun Police Arrest Five Individuals, Including a Woman…#agranews

आगरालीक्स…देखें वीडियो, आगरा के निसंतान दंपत्ति ने 70 हजार रुपये में खरीदा...

टॉप न्यूज़

Agra Live News: Scouts and Guides are serving water to passengers on incoming trains at railway stations in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा की भीषण गर्मी में रेलवे स्टेशनों पर आने वाली ट्रेनों में...

बिगलीक्स

Video News: Uncontrollable Thar Overturns After Running Over Brother and Sister Drinking Juice by the Roadside in Mathura…#mathura

मथुरालीक्स…रौंगटे खड़े करने वाला वीडियो, मथुरा में सड़क किनारे जूस पी रहे...

बिगलीक्स

Agra Weather: Alert issued for severe heat and heatwave in Agra…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में भयंकर वाली गर्मी और लू का अलर्ट. मौसम विभाग की...

error: Content is protected !!