आगरालीक्स.. आगरा में राज्यपाल आनंदीबेन पटेल गोल्पफ कार्ट से ताज खेमा पहुंची, खुशनुमा मौसम में चाय नाश्ता किया, वे किसानों से भी संवाद करेंगी.
राष्ट्रपति रामनाथ कोविंद ने अयोध्या में बन रहे राम मंदिर के निधि समर्पण अभियान के तहत पांच लाख रुपये का चंदा दिया है, श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र के कोषाध्यक्ष स्वामी देवगिर और विश्व हिंदू परषिद के कई बडे नेताओं ने शुक्रवार सुबह राष्ट्रपति से मुलाकात की, इसके बाद मध्य प्रदेश के मुख्यमंत्री शिव राज सिंह चैहान ने एक लाख रुपये दिए।
बसपा सुप्रीमो मायावती ने कहा आगामी विधानसभा चुनाव में वे किसी राजनैतिक दल से गठबंधन नहीं करेंगी
बसपा सुप्रीमो मायावती का शुक्रवार को समर्थकों ने जन्मदिन मनाया, बसपा सुप्रीमो मायावती ने का कोरोना वैक्सीन अभियान का स्वागत करते हुए कहा है कि देश भर में फ्री कोरोना वैक्सीन लगाई जाए। उन्होंने कहा कि उत्त्र प्रदेश में उनकी सरकार बनी तो फ्री वैक्सीन लगवाएंगी, उत्तर प्रदेश के आगामी विधानसभा चुनाव में वे किसी राजनैतिक दल से गठबंधन नहीं करेंगी
संसद के नए भवन का आज से निर्माण कार्य होगा शुरू
100 साल बाद संसद के नए भवन के निर्माण कार्य का कार्य शुक्रवार से शुरू हो जाएगा, यह नई संसद पार्लियामेंट हाउस स्टेट के प्लाट नंबर 118 पर बनाई जा रही है, सेंट्रल विस्टा प्रोजेक्ट के तहत नई संसद के अलावा इंडिया गेट के आस पास 10 नई इमारतें बनेगी, जिससे 51 मंत्रालयो के कार्यालय होंगे। नई संसद को बनाने का ठेका टाटा को दिया गया है। 865 करोड की कीमत से बनने नए त्रिकोणीय भवन, पीएम आवास, पीएमओ उपराष्ट्रपति भवन, कामन सेंट्रल सेक्रेटेरिएट बनाने के साथ ही राष्ट्रपति भवन से इंडिया गेट तक कोरीडोर को नए सिरे से संभारा जाएगा, टाटा प्रोजेक्ट ने इस काम के लिए मशीनें और मैटेरियल जुटाना शुरू कर दिया है।
किसान आंदोलन, फार्म बिल के खिलाफ चल रहे आंदोलन में किसानों की बात को पुरजोर तरीके से उठाने के लिए बनाया गया सोशल मीडिया किसान एकता मोर्चा एकाउंट से महज एक महीने में एक करोड से अधिक लोग जुडे गए हैं, इसके लिए किसानों की आईटी सेल सक्रिय है, और सर्वर कनाडा में है जिससे सरकार किसानों के सोशल मीडिया एकाउंट को ठप ना कर सके। हरियाणा पंजाब और दिल्ली के पेशेवर टीम फैक्ट चेकिंग, रिफरेंस और कंटेंट क्रिएटिंग और लाइव आकर 24 घंटे अपडेट कर सकते हैं।