आगरालीक्स ..आगरा में कार के बोनट में लगी आग, सेंट्रल लाॅक ना लग जाए, कार सवार ने दिखाई सूझबूझ, बाल्टी से पानी डालकर बुझाई आग.
आगरा के खंदारी निवासी पप्पे कार से आगरा से मथुरा जा रहे थे, सिकंदरा चैराहे पर उनकी कार के बोनट से धुआं उठने लगा, इसे देख उन्होंने कार रोक दी, कार का सेंट्रल लाॅक ना लग जाए, इससे बचने के लिए तुरंत कार से नीचे उतर गए और बोनट खोल दिया। स्थानीय लोगों ने पानी डालकर आग बुझाई।