आगरालीक्स.. आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, सर्दी में एक्यूआई 327 रहा, सांस रोगियों को परेशानी, पोर्टेबल आक्सीजन सिलिंडर इमरजेंसी किट में रखने की डाक्टरों की सलाह।
आगरा में कोहरा और शीत लहर चल रही है, ऐसे में रविवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 327 रहा, इसका सामान्य स्तर 50 होना चाहिए। एक्यूआई 327 पहुंच जाने से सांस रोगियों को परेशानी हुई, उनकी सांस फूलने लगी।
लगातार बढ रहा प्रदूषण
आगरा में प्रदूषण का स्तर लगातार बढ रहा है, एक्यूआई सामान्य से अधिक बना हुआ है, सर्दी में प्रदूषक तत्व निचली सतह पर आ जाते हैं, इससे यह और घातक हो रहा है।
