आगरालीक्स आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज की जूनियर डाक्टर योगिता गौतम हत्याकांड में गवाही पूरी हो गई है, चार 4 फरवरी को जिरह होगी, हत्यारोपी डाक्टर विवेक तिवारी जेल में है।
आगरा के एसएन मेडिकल कॉलेज से स्त्री रोग विभाग में एमएस कर रही डॉ योगिता गौतम का 19 अगस्त 2020 को डौकी क्षेत्र में शव मिला था, डॉ योगिता गौतम की हत्या की गई थी,हत्या के आरोप में पुलिस ने डॉ योगिता गौतम के साथ एमबीबीएस करने वाले उरई में मेडिकल अधिकारी डॉ विवेक तिवारी को अरेस्ट कर जेल भेज दिया था। इस मामले में पुलिस ने हत्यारोपी डॉ विवेक तिवारी के खिलाफ हत्या, सुबूत मिटाने की कोशिश करना, एससीएसटीएक्ट में मुकदमा दर्ज किया था।
अभी तक की कार्रवाई
18 अगस्त 2020 को डॉ योगिता गौतम गायब हो गई
19 अगस्त 2020 को डौकी क्षेत्र में योगिता गौतम का शव मिला
पुलिस ने 24 दिसंबर 2020 को चार्जशीट लगाई।
19 जनवरी डॉ योगिता गौतम हत्याकांड में वादी की गवाही पूरी