नईदिल्लीलीक्स…. अमेरिका के नवनिर्वाचित राष्ट्रपति जो बाइडन आज शपथ लेंगे। पीएम मोदी ने यूपी के पीएम आवास योजना के लाभार्थियों को दिया तोहफा समेत देश-विदेश की खबरें।
पीएम मोदी का यूपी को तोहफा
केंद्र सरकार की ओर से 2022 तक हर गरीब को आवासीय योजना के तहत पीएम मोदी ने आज उत्तर प्रदेश को एक बड़ा तोहफा दिया हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री योजना के तहत आज 6 लाख लाभर्थियों को अर्थिक राशि जारी की।
पीएम मोदी ने इस मौके पर खीरी के रहने वाले एक नगरिक से बातचीत की, जिसने बताया उसका घर लगभग बन गया है उसे एक लाख से ऊपर की राशि आसानी से मिल गई है। पीएम ने चित्रकूट की राजकुमारी, वाराणसी की कमला देवी, सहारनपुर की लाभार्थी से भी बातचीत की। इस कार्यक्रम में यूपी के मुख्यमंत्री आदित्य नाथ योगी ने भी हिस्सा लिया।
कोहरे में भीषण हादसा, 13 लोगों की मौत
पश्चिम बंगाल के जलपाई गुड़ी जिले में बीती देर रात हुए एक सड़क हादसे में 13 लोगों की मौत हो गई और कई लोग घायल हो गए। घायलों का अस्पताल में इलाज चल रहा है। मिली जानकारी के मुताबिक जलपाईगुड़ी के धूपगूढ़ी में देर रात एक डम्पर ने लो वीजिविल्टी (कम दृश्यता) के चलते केई गाड़ियों को टक्कर मार दी। हादसे के बाद डम्पर पलट गया। इस की चपेट में 13 लोगों की मौत हो गई। 18 लोग घायल हो गए। पुलिस के मुताबिक हादसे का शिकार हुए लोग किसी विवाह समारोह में शामिल होने के बाद अपने घर लौट रहे थे।
करीम लाला का रिश्तेदार गिरफ्तार
नारकोटिक्स कन्ट्रोल ब्यूरो ने गैंगस्टार करीम के रिश्तेदार चीकू पठान को आज गिरफ्तार किया। चीकू पाठन दाऊद का भी करीबी बताया जाता है, उसके पास से एनसीवी ने प्रतिबंधित ड्रग बरामद किया है। मुम्बई में कई जगह एनसीवी की छापेमारी चल रही है।
कोचिंग से लौट रही युवती से गैंगरेप
मध्यप्रदेश के इंदौर में एक 18 वर्षीय युवती के साथ 5 लोगों ने गैंगरेप किया फिर बोरे में बंदकर जिंदा जलाने की कोशिश की। इंदौर पुलिस के मुताबिक पीड़िता कल रात 9 बजे अपनी कोचिंग से लौट रही थी, तभी उसके साथ गैंगरेप किया गया। आरोपियों ने रेप करने के बाद पीडिता को चाकू मारा, मिट्टी का तेल डाला और जलाने की कोशिश की लेकिन पीड़िता द्वारा शोर माचने पर वहां कुछ लोग आ गए। लोगों को आता देखकर आरोपी भाग गए।
बाइडन आज लेंगे राष्ट्रपति पद की शपथ
कड़ी सुरक्षा के बीच अमेरिका के नए राष्ट्रपति जो बाइडन आज ( भारतीय समय अनुसार रात 10 बजे ) पद की शपथ लेंगे। शपथ ग्रहण समारोह के दौरान करीब 25 हजार सुरक्षाकर्मियों की तैनाती की गई है। उमीद कि जा रही है कि बाइडन अप्रवासियों के मुद्दे पर व्यापक कदम उठाएंगे। ऐसे संकेत हैं कि बाइडन अपने कार्यकाल के पहले ही दिन आब्रजन विधेयक को मंजूरी दे सकते हैं। उनके इस कदम से अमेरिका में बिना कानूनी मान्यता के रह रहे 1.10 करोड़ लोगों को वहां की नागरिकता मिलने का रास्ता आसान हो जाएगा। इनमे बड़ी संख्या भारतीयों की है।