आगरालीक्स….अंतरराष्ट्रीय बाजारों से मिले-जुले संकेत के बावजूद भारतीय शेयर बाजार में आज तेजी का रुख है।
सप्ताह के तीसरे कारोबारी दिन (बुधवार) शेयर बाजार हरे निशान में है। कारोबार की शुरुआत में सेंसेक्स 110 अंकों की तेजी के साथ 49,607.15 पर पहुंच गया। इसी तरह एनएसई का निफ्टी 17 अंक की तेजी के साथ 14,538.30 पर खुला और थोड़ी ही देर में 14,592. 40 पर पहुंच गया। एनएसई में बढ़ने वाले प्रमुख शेयरों में टाटा स्टील, विप्रो, ओएनजीसी, टेक महिन्द्रा और एचसीएल टेक्नोलॉजी शामिल रहे। करीब 846 शेयरों में तेजी औऱ 345 में गिरावट का रुख रहा। आईटी इंडस्ट्री में दो फीसदी की तेजी आई।
रुपया भी मजबूत
आज अमेरिकी डालर के मुकाबले रुपया मजबूत होकर 73.11 रुपये पर खुला। मंगलवार को यह 73.17 रुपये पर बंद हुआ था।
चांदी में फिर तेजी वायदा बाजार में सोने में मामूली उतार चढ़ाव बना हुआ है, जबकि चांदी में आज तेजी का रुख रहा। सोना आज सुबह 49,077 रुपये प्रति दस ग्राम पर खुला, जो दोपहर तक बढ़कर 49,280 रुपये प्रति दस ग्राम पर पहुंच गया। चांदी 66,371 रुपये प्रति किलो के भाव पर खुली, जो दोपहर तक 66,505 रुपये प्रति किलो तक पहुंच गई थी।