आगरालीक्स…आगरा में धनतेरस पर रिकॉर्ड इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स बिके. टीएनटी मोटर्स ने की 155 गाड़ियों की डिलीवरी..त्योहार पर छाए आफर्स…
धनतेरस पर आगरा में रिकॉर्ड संख्या में इलेक्ट्रिक टू व्हीलर्स की बिक्री हुई है. स्टूडेंट्स लेकर युवाओं और बुजुर्गों तक में इलेक्ट्रिक स्कूटी का क्रेज देखने को मिला है. आज शुक्रवार को धनतेरस पर आगरा में टीएनटी मोटर्स के सभी शोरूम पर उत्साह दिखा और इस अवसर पर 155 गाड़ी की चाबी ग्राहकों को दी गयी.
धनतेरस व दिवाली के ऑफर चलते 35 गाड़ियों की बुकिंग हुई. इस अवसर पर 101 रूपए में गाडियां ग्राहकों को फाइनेंस की गयी. शोरूम में ग्राहकों का तांता लगा रहा और ग्राहकों ने बढ़ चढ़ कर अपनी मनपसंद गाड़ियां खरीदी और एक्सचेंज और फाइनेंस मेले का पूरा लाभ उठाया. 15 से ज्यादा गाडियां फाइनेंस व एक्सचेंज हुए. टीएनटी मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरनाम चावला ने बताया कि यह ऑफर दिवाली तक ही सीमित है और एक्सचेंज ऑफर में 5000/- की अतिरिक्त की छुट दी जा रही है.

उन्होंने बताया कि इस दिवाली ऑफर में फ्री एक्सेसरीज व हेलमेट भी प्रदान किये जा रहे है. लिथियम बैटरी में एक साल से पांच साल की वारंटी में उपलब्ध है. इस मोके पर टीनटी मोटर्स के मैनेजिंग डायरेक्टर गुरनाम चावला ने अपने ग्राहकों को 155 गाड़ी की चाबी प्रदान की व स्पेशल गिफ्ट भी प्रदान किये गए. टीएनटी के डायरेक्टर तेजस चावला ने उपस्थित सभी ग्राहकों व फाइनेंसर्स का धन्यवाद दिया.