आगरालीक्स.. आगरा में वरिष्ठ डाॅक्टरों के साथ ही हेल्थ वर्करों को कोरोना वैक्सीन लगाई जा रही है, शुक्रवार सुबह से 26 केंद्रों पर वैक्सीन लगना शुरू हो गया।
सीएमओ डा आरसी पांडे ने बताया कि शहर और देहात के 26 केंद्रों पर वैक्सीन लगेगीए एसएन में चार केंद्र बनाए गए हैं। कुछ केंद्रों पर दो सत्र में वैक्सीन लगाई जाएगी। इस तरह 38 सत्र में 3800 स्वास्थ्य कर्मियों को वैक्सीन लगाई जाएगी। 16 जनवरी को 239 स्वास्थ्य कर्मी वैक्सीन लगवाने से रह गए थे। वे भी वैक्सीन लगवा सकते हैं। गुरुवार को सीएमओ परिसर स्थित वैक्सीन भंडार डिपो से केंद्रों पर कोरोना वैक्सीन कोविशील्ड और कोवैक्सीन की वाइल भेजी गईं।
जिले को कोवैक्सीन की 448 डोज मिली हैं। कोवैक्सीन जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान में लगाई जाएगी।
शहर 16 सत्र
एसएन मेडिकल कालेज 4 सत्र
जालमा कुष्ठ एवं अन्य माइकोबैक्टीरियल रोग संस्थान एक सत्र
जिला अस्पताल एक सत्र
लेडी लायल जिला महिला चिकित्सालय 1
पुष्पांजलि हास्पिटल 2 सत्र
रेनबो हास्पिटल 2 सत्र
सिनर्जी प्लस हास्पिटल 1 सत्र
कमलेश टंडन नर्सिंग होम 1 सत्र
स्पर्श मल्होत्रा नर्सिंग होम 1 सत्र
श्री कृष्णा नर्सिंग होम 1 सत्र
रवि हास्पिटल 1 सत्र
देहात सत्र 22
बाह 2 सत्र
फतेहाबाद 2 सत्र
शमसाबाद 2 सत्र
बरौली अहीर 2
एत्मादपुर 2 सत्र
खंदौली 2 सत्र
अकोला 2 सत्र
जैतपुर कला 1 सत्र
पिनाहट 1 सत्र
बिचपुरी 1 सत्र
फतेहपुर सीकरी 1 सत्र
सैंया 1 सत्र
खेरागढ 1 सत्र
जगनेर 1 सत्र
अछनेरा 1 सत्र