आगरालीक्स…सिर्फ 2 कोरोना संक्रमित मिले बुधवार को..आगरा में लगभग 98 प्रतिशत लोग हो चुके हैं अब महामारी से रिकवर.
आगरा में कोरोना पर लगभग काबू पाया जा रहा है. दैनिक मामले लगातार कम आ रहे हैं. बुधवार को सिर्फ 2 कोरोना संक्रमित मिले. आगरा में अब 53 कोरोना संक्रमित का ही इलाज चल रहा है. रिकवरी प्रतिशत 98 तक पहुंच गई है. हेल्थ डिपार्टमेंट के अनुसार हालात यही रहे तो मार्च तक कोरोना का कोई भी मामला आगरा में नहीं रहेगा. बस लोग अभी भी मास्क का प्रयोग करें और सोशल डिस्टेंसिंग बनाए रखें, जिससे कि संक्रमण पर पूरी तरह से काबू पाया जा सके.
आगरा में कोरोना अपडेट
टोटल एक्टिव केस 53
आगरा में कोरोना संक्रमित 10473
टोटल डिस्चार्ज 10249
कुल मौत 171
रिकवरी प्रतिशत 97.86 प्रतिशत