आगरालीक्स. आगरा की डॉ दीप्ति अग्रवाल की हत्या के मामले में वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एससी अगव्राल सहित परिवार के पांच लोगों पर सीबीआई ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
आगरा में 3 अगस्त 2020 को डॉ सुमित अग्रवाली ककी पत्नी डॉ दीप्ति अग्रवाल फ्लैट में फंदे पर लटकी मिली थीं। पिता कोसी कला निवासी डॉ नरेश मंगला ने उनका इलाज कराया लेकिन मौत हो गई। इस मामले में पुलिस ने पति डॉ सुमित अग्रवाल, ससुर वरिष्ठ चिकित्सक डॉ एससी अगव्राल, सास अनीता, जेठ डॉ अमित अग्रवाल और जिठानी डॉ तूलिका के खिलापफ थाना ताजगंज में दहेज हत्या का मुकदमा दर्ज कराया था। पुलिस ने डॉ सुमित अग्रवाल केा अरेस्ट कर जेल भेज दिया था।
सुप्रीम कोर्ट ने अग्रिम जमानत खारिज कर सीबीआई को सौंपा मामला
इस मामले में कोर्ट ने डॉ एससी अग्रवाल सहित अन्य को अग्रिम जमानत दे दी थी। डॉ दीप्ति अग्रवाल के पिता डॉ नरेश मंगला ने सुप्रीम कोर्ट का दरवाजा खटखटाया, सुप्रीम कोर्ट ने 18 दिसंबर 2020 को अग्रिम जमानत खारिज करते हुए केस सीबीआई को सौंप दिया था। इस मामले में सीबीआई ने केस दर्ज कर लिया है और जांच शुरू कर दी है।