आगरालीक्स. आगरा में 29 जनवरी को न्यूज पेपरों में प्रकाशित खबरें। आगरा सहित यूपी में व्यापारियों पर लॉकडाउन में लगे महामारी उल्लंघन के केस होंगे खत्म, आगरा में कोल्ड डे।

आगरा का प्रेस रिव्यू
गाजीपुर सीमा से किसानों को हटने का नोटिस, पूरा इलाका छावनी में तब्दील। अनशन पर बैठे भाकियू नेता राकेश टिकैत ने रोते हुए कहा, हटेंगे नहीं, यहीं लगा लूंगा फांसी।
हाईस्कूल और इंटर की परीक्षा का पैटर्न बदला। प्रदर्शन सुधारने का मिलेगा मौका। न्याय मंत्री ब्रजेश पाठक ने दिए आदेश, यूपी में व्यापारियों से हटेंगे कोविड उल्ल्ंघन के केस। शताब्दी के किराए में लखनउ दिल्ली तेजस का सफर। वाहन नंबर के आधार पर लगेगी हाई सिक्योरिटी प्लेट। संसद का बजट सत्र आज से, राष्ट्रपति के अभिभाषण का 18 पार्टियां करेंगी बहिष्कार। पीएम मोदी ने कहा वायरस हो या सीमा, हम रक्षा में हैं सक्षम। यूपी विधानमंडल सत्र अब 18 फरवरी से। सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की डेट शीट दो फरवरी को। पर्ल की रिहाई का आदेश। शेयर बाजार में 5 वें दिन भी गिरावट। कोरोना वायरस की उत्पत्ति का पता लगाने के लिए डब्ल्यूएचओ ने वुहान चीन में शुरू की जांच। गलती से सीमा पार गई जरीना को लौटाया।

अमर उजाला 4604 ने लगवाई कोरोना वैक्सीन, आज 40 केंद्रों पर 4118 को लगाई जाएगी कोरोना वैक्सीन
कांग्रेस के रूठे कार्यकर्ताओं को मनाने आगरा पहुंचे प्रदेश अध्यक्ष अजय कुमार लल्लू।
सुबह 11 बजे तक छाया रहा घना कोहरा

दैनिक जागरण शाहगंज में युवती के अपहरण पर हंगामा, बाजार कराया बंद।
महिला बेच रही थी चरस, बेटियां करा रहीं थी सटटा
कलेक्ट्रेट में महिला ने की आत्महत्या की कोशिश, पुलिस कर्मियों ने बचाया
हिंदुस्तान यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 55 किलोमीटर दूर बनाया परीक्षा केंद्र, 50 से अधिक आपत्तियां
पूरा शुल्क जमा ना करने वाले छात्रों को परीक्षा में नहीं किया जाएगा शामिल
कल से होगा दंगल, 90 से अधिक महिला पहलवान लडामदा पहुंची।
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/