आगरालीक्स …आगरा में नामचीन चांदी पायल निर्माता और सराफा कारोबारी के प्रतिष्ठानों पर राज्य जीएसटी का छापा। देर रात तक टीम जांच में जुटी रही।
मीडिया रिपोर्ट के अनुसार शुक्रवार को आगरा में राज्य जीएसटी की अनुसंधान शाखा की टीम दोपहर एक बजे पीसी चेन के नमक की मंडी स्थित परिसर में पहुंची। टीम ने पीसी चेन के अन्य ठिकानों पर भी जांच की, यहां से टीम ने खरीद बिक्री के बिल तलब किए हैं। जॉब वर्कर का ब्योरा मांगा है।
टीम ने जांच के दौरान देखा कि कितना माल मंगाया जा रहा है और कितने माल की बिक्री हो रही है। इस पर कितना जीएसटी जमा कराया जा रहा है। विभाग के अपर आयुक्त ग्रेड वन आरके श्रीवास्तव, अपर आयुक्त ग्रेड टू डीएन सिंह के निर्देशन में कार्रवाई चल रही है। टीम का कहना है कि जांच पूरी होने के बाद ही स्पष्ट हो सकेगा।
नमक मंडी बाजार हो गया बंद
जीएसटी की टीम के पहुंचते ही नमक मंडी का बाजार बंद हो गया। दुकानदार शटर गिरा कर चले गए, लौट कर नहीं आए।