Monday , 26 October 2026
Home टॉप न्यूज़ Agra to Lucknow, Bhopal & Bengaluru Flight start from 28th March #agranews
टॉप न्यूज़बिगलीक्सयूपी न्यूज

Agra to Lucknow, Bhopal & Bengaluru Flight start from 28th March #agranews

287

आगरालीक्स…आगरा से फ्लाइट चलने से क्या होगा फायदा, किन शहरों के लिए और क्या हर रोज होगी फ्लाइट, एयरलाइंस कंपनी के एक अधिकारी ने दिए आगरावासियों के सवालों के जवाब।

अभी तक नहीं मिल रही थी प्राॅपर सुविधा
आगरा टूरिस्ट प्लेस है. देश-विदेश से हजारों सैलानी रोजाना ताजमहल का दीदार करने के लिए आगरा आते रहे हैं लेकिन उनकी सबसे बड़ी परेशानी यही थी कि उन्हें आगरा के लिए फ्लाइट्स की प्राॅपर सुविधा नहीं मिल पा रही थी. देश के विभिन्न राज्यों से ताजमहल देखने आने वाले पर्यटकों को फ्लाइट से पहले राजधानी दिल्ली आना पड़ता था. इसके बाद वो सड़क या रेल मार्ग होते हुए आगरा आते थे और तब जाकर ताजमहल का दीदार करते थे. कई पर्यटकों को अगले दिन दिल्ली से ही फ्लाइट पकड़ने के लिए शाम को ही आगरा से वापस दिल्ली जाना पड़ता था. ऐसे में ताजमहल सहित आगरा के अन्य स्मारकों को देखने के लिए उनके पास टाइम की सबसे बड़ी कमी होती थी. लेकिन अब आगरा के खेरिया एयरपोर्ट से देश के कई मुख्य शहरों को हवाई मार्ग से जोड़ा जा रहा है. इनमें इंडिगो एयरलाइंस ने सबसे बड़ी पहल दिखाई है. इंडिगो की ओर से 28 मार्च 2021 से आगरा से लखनऊ, बेंगलोर और भोपाल के लिए डेली फ्लाइट्स शुरू की जा रही हैं.
आगरालीक्स ने इसी संदर्भ में इंडिगो एयरलाइंस के अधिकारी से खास बातचीत की…बातचीत के कुछ अंशः-

आगरालीक्सः आगरा से किन शहरों के लिए और कब फ्लाइट शुरू की जा रही हैं
इंडिगो अधिकारीः आगरा से 28 मार्च से लखनऊ, भोपाल और बेंगलोर के लिए फ्लाइट शुरू की जा रही हैं. ये फ्लाइट्स डेली होंगी.

आगरालीक्सः आगरा में अभी तक कई बार कई शहरों के लिए फ्लाइट्स शुरू हो चुकी हैं, जिनमें वाराणसी, खजुराहो और जयपुर मुख्य हैं, लेकिन ये फ्लाइट्स कभी भी प्राॅपर नहीं चल पाईं. क्या इंडिगो प्राॅपर सेवा देगा?
इंडिगो अधिकारीः जी बिल्कुल! हमारी ये सेवा रीजनल कनेक्टिविटी स्कीम के तहत शुरू की जा रही है. आगरा से जिन शहरों के लिए इंडिगो अपनी फ्लाइट शुरू कर रहा है, वह पूरी तरह से प्राॅपर रहेंगी. आगरा देश में हमारा 64वां शहर है जहां से हम अपनी कनेक्टिविटी कर रहे हैं. हमने अभी तक जहां से भी अपनी कनेक्टिविटी स्टार्ट की है वो अभी तक प्राॅपर है.

आगरालीक्सः आगरा के लोग काफी समय से हवाई सेवा की मांग कर रहे हैं, लेकिन अभी तक उन्हें इस सेवा का लाभ ठीक से नहीं मिल सका है.
इंडिगो अधिकारीः हमने भी अपने सर्वे में ये पाया है कि आगराइट्स आगरा से कई शहरों के लिए हवाई मार्ग होकर जाना चाहते हैं लेकिन उन्हें ये सुविधा अभी तक नहीं मिल पा रही थी. लेकिन अब हम ये आगराइट्स को देने जा रहे हैं. वैसे आगरा से अन्य शहरों के लिए डेली फ्लाइट्स का हमारा प्लान पिछले साल मार्च से ही शुरू होना था, लेकिन कोविड 19 के कारण इसे पोस्टपोन करना पड़ गया, लेकिन अब जब सबकुछ सामान्य हो रहा है तो हमने भी अपनी फ्लाइट्स आगरा से लखनऊ, बेंगलोर और भोपाल के लिए 28 मार्च से शुरू कर दी है और इसकी बुकिंग्स भी स्टार्ट हो चुकी हैं.

आगरालीक्स…फ्लाइट्स का फेयर किस तरह से रखा गया है?
इंडिगो अधिकारीः हमने अपनी फ्लाइट्स का फेयर अन्य फ्लाइट्स की अपेक्षा काफी कम रखा है. आगरा से लखनऊ का फेयर 1280 रुपये से स्टार्ट है. आपने देखा होगा कि आगरा से लखनऊ जाने वाले ट्रेनों में 2एसी का किराया ही 1000 रुपये से अधिक होता है. ऐसे में हमारी फ्लाइट का चार्ज तो बेहतर ही है.राजधानी और शताब्दी सहित कई ट्रेनों का फेयर आगरा से लखनऊ का ही 800 से 1000 के बीच में है. ऐसे में अगर उतने ही

आगरालीक्सः अभी तक अन्य फ्लाइट्स के प्राॅपर न होने का एक कारण ये भी देखने को मिला है कि आगरा से उन्हें पैसेंजर्स ठीक से नहीं मिले, जिससे उन्हें अपनी फ्लाइट्स को बंद करना पड़ा.
इंडिगो अधिकारीः ऐसा नहीं है. आगरा वल्र्ड हेरिटेज सिटी है. देश-विदेश के पर्यटक यहां डायरेक्ट फ्लाइट से आना चाहते हैं. यहां लैदर की सबसे बड़ी इंडस्ट्री है, जो दुनिया के कई देशों में भी फैला हुआ है. अगर उन्हें प्राॅपर सुविधा मिलेगी तो पैसेंजर्स की संख्या निश्चिित ही बढ़ेगी. यहां के लोग भी अन्य शहरों में फ्लाइट्स से भी जाना पसंद करते हैं. ऐसा हमने अपने सर्वे में भी पाया है. हम काफी समय से इसका प्लान तैयार कर रहे हैं और हमें उम्मीद है कि हमें अच्छी संख्या में पैसेंजर्स मिलेंगे.

आगरालीक्स: इनके अलावा और किन शहरों के लिए शुरू होंगी फ्लाइट.
इंडिगो अधिकारीः अभी तो हमारा पहला फोकस आगरा से लखनऊ, भोपाल और बेंगलोर के लिए ही है. लेकिन जल्द ही हम आगरा से देश के अन्य शहरों के लिए कनेक्टिविटी शुरू करेंगे. बेंगलोर के जरिए ही हम पूरे साउथ को आगरा से जोड़ना चाहते हैं. इसके अलावा देश के कई शहरों से हमारी जो फ्लाइट्स हैं उन्हें भी आगरा से कनेक्ट किया जाएगा. इसके लिए अभी से प्लान तैयार किया जा रहा है.

Written by
Agraleaks Team

AgraLeaks is a prominent digital news platform dedicated to delivering timely and reliable news from Agra and the surrounding regions. Established over a decade ago, AgraLeaks has become a trusted source of local journalism, covering a wide range of topics including city news, politics, education, business, sports, health, and cultural events. Its mission is to keep citizens informed and connected with developments that directly impact their community. With a strong focus on hyperlocal reporting, AgraLeaks provides real-time updates on important incidents, civic issues, public events, and government initiatives. Over the years, it has built a reputation for fast reporting and comprehensive coverage, making it one of the most recognized local news portals in Agra. The platform also features regional, national, and international news to offer readers a broader perspective beyond the city. Driven by the principle “Apki Khabar Hamari Nazar” (Your News, Our Watch), AgraLeaks continues to serve as a vital voice of the city, empowering readers with accurate information and strengthening the local media ecosystem through digital journalism.

Related Articles

बिगलीक्स

Agra Crime News: Miscreants entered a house in Agra in broad daylight and made off with jewellery and cash worth ₹14 lakh…#agranews

आगरालीक्स…दुस्साहस, आगरा में दिनदहाड़े घर में घुसे बदमाश. 14 लाख की ज्वैलरी...

टॉप न्यूज़

Agra News: Divine darshan at Agra’s Premnidhi Temple and Khatu Shyam Temple on Sharad Purnima…#agranews

आगरालीक्स…शरद पूर्णिमा पर आगरा के प्रेमनिधि मंदिर में महारास के भाव में...

टॉप न्यूज़

Agra News: Kshatriyas roar in Agra; slogans raised demanding the withdrawal of the ‘draconian law’ and a rollback of UGC policies…#agranews

आगरालीक्स…आगरा में गरजे क्षत्रिय. काला कानून वापस लेने, UGC रोलबैक के लगे...

टॉप न्यूज़

Agra News: Public holiday in UP, including Agra, on October 26 for Valmiki Jayanti…#agranews

आगरालीक्स…आगरा सहित यूपी में 26 अक्टूबर को सार्वजनिक अवकाश. सोमवार को बंद...

error: Content is protected !!