नईदिल्लीलीक्स… तीन नये कृषि कानूनों का विरोध कर रहे सभी किसान संगठन आज महात्मा गांधी की पुण्य तिथि को उपवास ऱखकर सद्भावना दिवस के रूप में मना रहे हैं।
दिल्ली के सिंघू बॉर्डर पर एक संवाददाता सम्मेलन में कहा सुबह नौ बजे से शाम पांच बजे तक उपवास रखा जाएगा। सम्मेलन में देश के लोगों से किसानों के साथ जुड़ने की अपील है।
44 लोग गिरफ्तार
इस बीच दिल्ली पुलिस ने हिंसा फैलाने के आऱोप में 44 लोगों को गिरफ्तार किया है, जिसमें दिल्ली-हरियाणा सिंघू बार्डर पर झड़पों के दौरान शुक्रवार को एक पुलिसकर्मी पर तलवार से हमला करने वाला व्यक्ति भी शामिल है।
एनएच 24 की दोनों सड़कें बंद
दिल्ली से सटे गाजीपुर बार्डर और गाजियाबाद को आने-जाने वाली एनएच 24 की दोनों सड़कें बंद कर दी गई हैं। दिल्ली पुलिस ने यह जानकारी देते हुए बताया कि गाजीपुर बार्डर के आसपास के इलाकों में इंटरनेट सेवाएं रोक दी गई हैं। दिल्ली से सटी सीमाओं पर किसानों की बड़ी तादात मौजूद है। यहां किसी भी स्थिति से निपटने को भारी संख्या में पुलिस बल भी तैनात है।
दिल्ली कूच कर रहे हैं किसान
कल मुजफ्फरनगर में हुई किसान महापंचायत में फैसले के मुताबिक उत्तर प्रदेश से बड़ी संख्या में किसानों का गाजीपुर बार्डर पर पहुंचने का सिलसिला जारी है। शिरोमणी अकाली दल, इनलो ने किसान आंदोलन का समर्थन किया है औऱ अपने आंदोलन का समर्थकों को दिल्ली सीमा पर चल रहे प्रदर्शन में शामिल होने को कहा है। दिल्ली की सीमाओं पर प्रदर्शनकारी किसानों की संख्या लगातार बढ़ती जा रही है।
राजनेताओँ का समर्थन
कांग्रेस नेता दीपेंद्र सिंह हुड्डा आज सुबह गाजीपुर बार्डर पहुंचे और उहोंने किसान नेता राकेश टिकैत से मिलकर किसानों के साथ एकजुटता व्यक्त की। कृषि कानूनों के विरोध में हरियाण विधानसभा से इस्तीफा दे चुके इनलो विधायक अभय चौटाला यहां पहुंचने वाले हैं। वहीं पंजाब के सीएम अमरिंदर सिंह ने कहा कि लाल किला प्रकरण को लेकर किसानों के खिलाफ दुष्प्रचार बंद किया जाना चाहिए।