आगरालीक्स.. आगरा में 31 जनवरी को न्यूजपेपरों में प्रकाशित खबरें, स्मार्ट सिटी के काम में उड रही धूल, कल से लोहामंडी बोदला मार्ग रहेगा बंद.

आगरा का प्रेस रिव्यू
सर्वदलीय बैठक में किसान आंदोलन पर चर्चा, पीएम मोदी ने कहा, किसानों से वार्ता के लिए तैयार, प्रस्ताव पर कायम। विपक्ष से अपील, अपने संपर्क वाले किसानों को करें राजी। आंदोलन का नया केंद्र बना गाजीपुर बॉर्डर। कोरोना का एक साल, एक करोड से मरीज अधिक, इसके बाद भी दुनिया में भारत बेहतर, टीकाकरण में भी मिसाल, रिकवरी रेट 97 फीसद तक पहुंचा। वीवीआईपी हेलीकाप्टर घोटाला, 3600 करोड की मनी लाड्रिंग में कारोबारी अनूप कुमार गुप्ता अरेस्ट। एमबीबीएस में दोबारा बढी प्रवेश की तारीख। दिल्ली में इस्त्राइली दूतावास पर धमाके की जिम्मेदारी जैश उल हिंद ने ली, दो संदिग्ध ईरानी हिरासत में। सरकार स्वदेशी डिजिटल करंसी लाने की तैयारी में, बिटकॉइन पर प्रतिबंध के लिए लाया जा सकता है विधेयक।

अमर उजाला, आगरा में सीनियर नेशनल महिला रेसलिंग चैंपियनशप में ओलंपिक पदक विजेता साक्षी मलिक को हरियाणा की पहलवान सोनम मलिक को हराया। 6 मिनट के कडे मुकाबले में 7 4 से हारी साक्षी। नम हुई साक्षी की आंखें।
कल से 20 फरवरी तक बंद रहेगा लोहामंडी बोदला मार्ग
जीएसटी की टीम को चांदी कारोबारी पीसी चेन के यहां छापे में मिला 4 5 करोड के स्टॉक का अंतर, 27 लाख पेनल्टी और टैक्स जमा कराया।

दैनिक जागरण एत्मदापुर में शराब पीने के बाद दो दिन में तीन की मौत, मौत का कारण हार्ट अटैक और लंग्स में संक्रमण।
वैक्सीन की सूची में गलत नाम दर्ज कराने वाले अस्पतालों के लाइसेंस होंगे निरस्त
कोरोना के चार नए केस
हिंदुस्तान 50 हजार छात्र आज देंगे सीटीईटी
पीएनजी लाइन क्षतिग्रस्त होने से 15 हजार घरों में बुझ गए चूल्हे।
5 दिन और सताएगी सर्दी
आगरा की खबरों से 24 घंटे जुडे रहने के लिए लॉग इन करें https://agraleaks.com/